फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anita Bose Pfaff says legacy of Netaji Subhash Chandra Bose exploited for political reasons as West Bengal tableau rejected for upcoming Republic Day Parade

सुभाष चंद्र बोस की बेटी ने कहा: नेताजी की विरासत का राजनीतिक कारणों से दुरुपयोग किया गया... गणतंत्र दिवस परेड से जुड़ा है मामला

Mon, 17 Jan 2022 06:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 17 Jan 2022 06:07 PM IST
सार

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस फाफ ने कहा है कि राजनीतिक कारणों के चलते नेताजी की विरासत का आंशिक रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
Anita Bose Pfaff says legacy of Netaji Subhash Chandra Bose exploited for political reasons as West Bengal tableau rejected for upcoming Republic Day Parade
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - फोटो : फाइल

विस्तार

गणतंत्र दिवस परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आजाद हिंद फौज पर आधारित पश्चिम बंगाल की झांकी को अनुमति न दिए जाने के विवाद के बीच नेताजी की बेटी अनीता बोस फाफ ने आरोप लगाया कि नेताजी की विरासत का राजनीतिक कारणों से आंशिक तौर पर दुरुपयोग किया गया है।

विज्ञापन


इस झांकी को अनुमति न देने के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था और इस पर हैरत जताई थी। इस झांकी में रबींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचंद्र विद्यासाहर, स्वामी विवेकानंद, श्री अरबिंदो समेत बंगाल के अन्य महापुरुषों का उल्लेख भी किया गया था। 
विज्ञापन


झांकी को शामिल न करने के फैसले पर जताई हैरानी
इसे लेकर जर्मनी में रहने वाली अनीता बोस फाफ ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्यों झांकी को शामिल नहीं किया गया। इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। हम यह कल्पना नहीं कर सकते कि उस साल जब मेरे पिता 125 वर्ष के हो गए होते, उनकी जांची शामिल नहीं की जा रही है, यह बहुत अजीब है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पिछले साल जयंती वर्ष की शुरुआत कोलकाता के सभी स्थानों पर कहीं बड़े तरीके से की गई थी। इसका राज्य में चुनाव से कुछ लेना-देना जरूर था। यह तथ्य कि इस साल नेताजी के लिए ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है, निश्चित तौर पर बताता है कि ये मुद्दा इस साल उतना महत्वपूर्ण नहीं है।

ममता बनर्जी ने की फैसले पर विचार करने की अपील
इस सवाल पर कि क्या नेताजी की विरासत का राजनीतिक कारणों से दुरुपयोग किया जा रहा है, अनीता बोस ने कहा कि निश्चित तौर पर आंशिक रूप से ही सही लेकिन राजनीतिक कारणों से ऐसा किया गया है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि मैं इस मुद्दे पर किसी की भी आलोचना नहीं करना चाहती हूं।


अनीता बोस ने कहा कि राजनीति लोगों से मिलने और उनसे संपर्क करने के बारे में हैं। इसलिए अगर इस तरह का कार्यक्रम बड़ी संख्या में लोगों को छूता तो वह इसे करते। उधर, ममता बनर्जी ने केंद्र से इस फैसले पर फिर विचार करने की अपील करते हुए कहा है कि इससे बंगाल के लोगों को दुख होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed