{"_id":"60cfce69df66561e2a68b191","slug":"animal-smugglers-kill-cow-protector-in-valsad-gujarat-10-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : वालसाड में पशु तस्करों ने की गोरक्षक की हत्या, 10 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : वालसाड में पशु तस्करों ने की गोरक्षक की हत्या, 10 लोग गिरफ्तार
Mon, 21 Jun 2021 04:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वलसाड
एजेंसी, वलसाड
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 21 Jun 2021 04:55 AM IST
सार
- स्वयंभू गोरक्षक और स्थानीय विहिप नेताओं ने मवेशियों से लदे वाहन को रोकने की कोशिश की।
- पुलिस ने वाहन से 11 मवेशियों को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Gujarat Police
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के वलसाड जिले में अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक टेंपो ने गोरक्षक को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा है।
विज्ञापन
वलसाड के गांवों से अवैध रूप से मवेशियों को खरीदकर महाराष्ट्र के भिवंडी, अहमदनगर और नासिक जैसी जगहों पर बेचा जाता है। घटना शुक्रवार सुबह धर्मपुर-वलसाड मार्ग पर की है, जब 29 वर्षीय पीड़ित हार्दिक कंसारा ने स्वयंभू गोरक्षक और स्थानीय विहिप नेताओं ने मवेशियों से लदे वाहन को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने वाहन से 11 मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया है। डूंगरी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मवेशियों के अवैध परिवहन में शामिल टेंपो मालिक, चालक और अन्य लोगों सहित 10 लोगों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन