फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anil Deshmukh claims Ajit Dada last wish merger both NCP factions decision also been made maharashtra politics

Maharashtra Politics: अजित दादा की अंतिम इच्छा थी दोनों एनसीपी गुटों का विलय, अनिल देशमुख का बड़ा दावा

Fri, 30 Jan 2026 08:10 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 30 Jan 2026 08:10 PM IST
सार

अनिल देशमुख ने दावा किया कि दिवंगत अजित पवार की अंतिम इच्छा एनसीपी और शरद पवार गुट के विलय की थी और इस पर फैसला लगभग हो चुका था। नगर निकाय चुनावों के बाद इसकी घोषणा होनी थी, लेकिन हादसे के कारण टल गई।

विज्ञापन
Anil Deshmukh claims Ajit Dada last wish merger both NCP factions decision also been made maharashtra politics
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दिवंगत अजित दादा पवार की यह दिली इच्छा थी कि एनसीपी के दोनों गुट एक साथ आएं। उनके मुताबिक, इस दिशा में लगभग फैसला हो चुका था और केवल औपचारिक घोषणा बाकी रह गई थी।

विज्ञापन


विलय को लेकर पहले ही बन चुकी थी सहमति
अनिल देशमुख ने कहा कि अजित दादा पवार ने एनसीपी और शरद पवार गुट के विलय के लिए कई दौर की बातचीत की थी। इसके लिए उनकी जयंत पाटिल समेत अन्य नेताओं के साथ बैठकें भी हुई थीं। देशमुख के अनुसार, पहले यह तय हुआ था कि नगर निकाय चुनावों के बाद, 20 जनवरी तक दोनों दलों के एक होने की घोषणा कर दी जाएगी। बाद में जिला परिषद चुनाव अचानक आने से यह फैसला टल गया और फरवरी के दूसरे सप्ताह तक इसका ऐलान होना था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'बारामती हवाई अड्डा पर उड़ान संचालन की अनुमति क्यों दी गई?', संजय राउत ने डीजीसीए से पूछा सवाल

हादसे के बाद टल गया बड़ा राजनीतिक फैसला
देशमुख ने कहा कि दुर्भाग्य से इससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया, जिसमें अजित दादा पवार का निधन हो गया। अब इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला परिवार और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शरद पवार, सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार, जय पवार और परिवार के अन्य सदस्य एक साथ बैठकर इस पर विचार करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि तीन-चार दिन बाद इस दिशा में कोई निर्णय सामने आ सकता है।

सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने पर खुशी
अनिल देशमुख ने कहा कि अगर सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाता है, तो यह बेहद खुशी की बात होगी। उन्होंने साफ किया कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं बल्कि परिवार की सहमति और सम्मान के साथ लिया जाएगा। देशमुख के अनुसार, अजित दादा के जाने से जो खालीपन बना है, उसे भरने के लिए संवेदनशील और संतुलित निर्णय जरूरी है।


ये भी पढ़ें- सुनेत्रा पवार बनेंगी डिप्टी सीएम?: छगन भुजबल ने सीएम फडणवीस से की मुलाकात, कल NCP विधायक दल की बैठक

पिंकी माली के परिवार से मिले देशमुख
अनिल देशमुख ने अजित पवार के साथ हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाली क्रू मेंबर पिंकी माली के परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पिंकी माली का परिवार गहरे सदमे में है। देशमुख ने परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने हादसे में पायलट, को-पायलट, अन्य क्रू सदस्य और सुरक्षाकर्मी की मौत पर भी गहरा शोक जताया।

देशमुख ने कहा कि अजित दादा पवार महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में अपनी कार्यक्षमता और नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। उनका अचानक जाना राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एनसीपी और महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं, जिनकी नींव अजित दादा पहले ही रख चुके थे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article