फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why DGCA allowed flight operations at Baramati airport, asks Sena (UBT) MP Raut

Maharashtra: 'बारामती हवाई अड्डा पर उड़ान संचालन की अनुमति क्यों दी गई?', संजय राउत ने डीजीसीए से पूछा सवाल

Fri, 30 Jan 2026 07:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Jan 2026 07:41 PM IST
सार

Maharashtra: शिवेसना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने डीजीसीए पर लापरवाही का आरोप लगाया और सवाल किया कि बारामती हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन की अनुमति क्यों दी गई, जब यह पूरी तरह तैयार नहीं था। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर न तो राडार था और न ही एटीसी और न ही पर्याप्त कर्मचारी थे। पढ़ें रिपोर्ट- 

विज्ञापन
Why DGCA allowed flight operations at Baramati airport, asks Sena (UBT) MP Raut
संजय राउत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के मामले पर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को निशाने पर लिया। राउत ने पूछा कि जब बारामती हवाई अड्डा पूरी तरह तैयार नहीं था, तो वहां उड़ान संचालन की अनुमति क्यों दी गई। 
विज्ञापन

 
राउत ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पिछले साल अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान एआई-171 की खौफनाक दुर्घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डीजीसीए हर ऐसे हादसों के बाद जांच का एलान करता है, लेकिन उसका परिणाम हमेशा अज्ञात रहता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वकील के खिलाफ आपराधिक मामला रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पेशेवर काम को डराना-धमकाना नहीं कहा जा सकता
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानन मंत्रालय ने क्या कहा?
विमान हादसे में अजित पवार और चार अन्य की मौत के बाद विमानन मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया, बारामती में एक अनियंत्रित हवाई क्षेत्र है। यानी वहां कोई समर्पित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) नहीं है और हवाई यातायाता की जानकारी स्थानीय उड़ान प्रशिक्षण संगठनों के प्रशिक्षक या पायलट देते हैं। 

अजित पवार निजी विमान में सवार थे। खराब दृश्यता के कारण एक बार गो-अराउंड के बाद विमान को लैंडिंग की अनुमति दी गई। लेकिन आखिर समय में लैंडिंग की मंजूरी मिलने के बाद भी उसने 'रीड-बैक' या पुष्टि नहीं दी और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई।


ये भी पढ़ें: बंगलूरू में सुबह की सैर पर निकली महिला पर पालतू कुत्ते ने अचानक किया हमला; चेहरे, गर्दन और सिर पर लगे 50 टांके

'दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन है'
  • संजय राउत ने कहा कि बारामती हवा अड्डे पर न तो राडार था और न ही एटीसी। कोई प्रणाली नहीं थी। केवल हवाई पट्टी थी और इसके लिए डीजीसीए जिम्मेदार है। बारामती हवाई अड्डे पर पर्याप्त कर्मचारी भी नहीं हैं।
  • उन्होंने पूछा कि ऐसी दुर्घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है? ऐसे हादसों की जांच की जरूरत है। हमने महाराष्ट्र में एक अहम व्यक्ति को खो दिया और डीजीसीए को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
  •  उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता ने कहा कि ऐसे हवाई अड्डों या हवाई पट्टियों को संचालन की अनुमति कैसे दी जा सकती है?


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed