फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Angry Sanjay Nirupam says may be it is time to say goodbye to congress

महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस में कलह, नाराज संजय निरुपम बोले—पार्टी छोड़ने के दिन दूर नहीं

Thu, 03 Oct 2019 06:44 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित कुमार Updated Thu, 03 Oct 2019 06:44 PM IST
सार

  • अपनी पसंद के उम्मीदवार को टिकट न मिलने पर जताई नाराजगी 
  • कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नहीं करूंगा प्रचार 

विज्ञापन
Angry Sanjay Nirupam says may be it is time to say goodbye to congress
sanjay nirupam

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के बीच जारी कलह खुलकर सामने आ गई है। अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे से इस कदर नाराज हो गए हैं कि उन्होंने पार्टी छोड़ने तक की बात कह दी है। 

विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निरुपम ने गुरुवार को यह घोषणा भी कर दी है कि वह कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं करेंगे। संजय निरुपम द्वारा सुझाए गए प्रत्याशियों के नाम खारिज करने की वजह से वह नाराज हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस ढंग से पार्टी नेतृत्व उनके साथ व्यवहार कर रही है, उससे पार्टी को अलविदा कहने के दिन ज्यादा दूर नहीं हैं। 

विज्ञापन

टि्वटर पर जताई नाराजगी 

संजय निरुपम ने बिना किसी का नाम लिए टि्वटर पर लिखा, 'ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी को उनकी सेवाओं की अब जरूरत नहीं है। विधानसभा चुनावों के लिए मुंबई में मैंने सिर्फ एक ही नाम प्रस्तावित किया था, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। मैं पहले ही पार्टी नेतृत्व को कह चुका हूं कि ऐसे में मैं चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लूंगा। यह मेरा अंतिम फैसला नहीं है।' हालांकि निरुपम ने उस दावेदार का नाम नहीं बताया, जिसका नाम उन्होंने प्रस्ताव किया था। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि पार्टी को छोड़ने का दिन अभी नहीं आया है। मगर नेतृत्व ने जिस ढंग से मेरे साथ व्यवहार किया है, वह दिन बहुत दूर नजर नहीं आता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 




 

मार्च में प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए 

संजय निरुपम को लोकसभा चुनावों से ठीक पहले इसी साल मार्च में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाया गया था। पार्टी के नेताओं की शिकायत पर ही पार्टी नेतृत्व ने यह कदम उठाया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने उनका स्थान लिया था। हालांकि पिछले महीने उन्होंने भी पद से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को छह की छह सीटों पर हार झेलनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed