फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Angry Kanwadians attacks on store, district judge rescued

कांवड़ियों के बवाल में फटा जिला जज का सिर, लोगों ने बचाया

Sun, 31 Jul 2016 06:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बस्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, बस्ती Updated Sun, 31 Jul 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
Angry Kanwadians attacks on store, district judge rescued
जिला जज की गाड़ी पर कांवड़ियों ने किया हमला - फोटो : ब्यूरो/ गोरखपुर

यूपी के अयोध्या से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों ने हाईवे के आरक्षित लेन पर गाड़ियों के आवागमन से खिन्न होकर कप्तानगंज के मुख्य चौराहे पर जमकर बवाल किया। एक दुकान के सामने से गाड़ी निकालने को लेकर हुई झड़प के बाद कांवड़िए उग्र हो गए और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्हें शांत कराने कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें दौड़ा कर पीटा। इसी दौरान लखनऊ जा रहे गोरखपुर के जिला जज सीके कुलश्रेष्ठ की कार भी वहां पहुंच गई, उस पर भी कांवड़ियों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने हिम्मत कर जज को कार से निकाला और दुकान में छिपाकर उनकी जान बचाई। कांवड़ियों ने गोरखपुर में तैनात सीओ सुखवीर सिंह, सीआरओ बस्ती और सीओ कलवारी की नीली बत्ती लगी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और कई बाइक भी तोड़ दीं।आधे घंटे तक चौराहे पर अराजकता की स्थिति बनी रही। हालात संभालने की कोशिश में पुलिस बल प्रयोग से बचती रही, पुलिस लाउडस्पीकर से शांत होने की अपील करती रही, लेकिन कांवड़िए और उग्र होते गए।
विज्ञापन


स्थिति यहां तक पहुंच गई कि पुलिसकर्मियों को भागकर ब्लाक परिसर व दुकानों में छिपना पड़ा। मौके पर डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपाशंकर सिंह, एएसपी रोहित मिश्र भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे तब जाकर किसी तरह लोगों को शांत किया जा सका। डीएम का कहना है कि फिलहाल कांवड़ यात्रा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके बाद कानून हाथ में लेने वालों से निपटा जाएगा। डीएम ने बताया कि देरशाम प्राथमिक इलाज के बाद न्यायाधीश को दूसरे वाहन से लखनऊ रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पूरी तरह से सील

Angry Kanwadians attacks on store, district judge rescued
कांवड़ियों के हमले में घायल जिला जज का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : ब्यूरो/ गोरखपुर
कांवड़िए हाईवे के दक्षिणी लेन पर इक्का-दुक्का चल रहे वाहनों के आवागमन से खिन्न थे। वे पूरी तरह से आवागमन बंद करवाना चाहते थे। जबकि प्रशासन जब तक रोड पर भीड़ कम थी, तब तक एक लेन से वाहनों को गुजरते देना चाहता था। कप्तानगंज से पहले भी कई जगह वाहनों को लेकर कहासुनी होती रही। अंतत: कप्तानगंज में बवाल हो गया। जिसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। 

कांवड़ियों ने अनायास बवाल किया। इसी बीच बैठक में भाग लेने लखनऊ जा रहे जनपद न्यायाधीश गोरखपुर भी एकाएक पहुंच गए, जिन पर कांवड़ियों ने हमला कर दिया। उन्होंने तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। 
- कृपाशंकर सिंह, एसपी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed