फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Angered studens sitting on strike due to transfer of his English teacher

शिक्षक के ट्रांसफर से नाराज छात्र धरने पर बैठे, सरकार ने रोका तबादला

Fri, 22 Jun 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु Updated Fri, 22 Jun 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Angered studens sitting on strike due to transfer of his English teacher
स्कूली छात्र
शिक्षा के मामले में देश के कई राज्य काफी पिछड़े हुए हैं। इसका सीधा कारण है शिक्षकों की कमी या जो शिक्षक हैं, उन्हें ठीक ढंग से पढ़ाने नहीं आता या फिर वह पढ़ाना नहीं चाहते। शिक्षकों का ये गैरजिम्मेदाराना रवैया किसी से छिपा नहीं है। ऐसा नहीं है कि सभी शिक्षक ऐसे ही हैं। कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं और पढ़ाते भी हैं और यही कारण है कि वैसे शिक्षकों की कमी निश्चित तौर पर बच्चों को खलती है। 
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही हुआ है तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के वेल्लिग्राम स्थित सरकारी हाईस्कूल में, जहां एक शिक्षक के तबादले से बच्चे काफी दुखी हो गए हैं। दरअसल हाल ही में एक 28 वर्षीय अंग्रेजी शिक्षक जी भगवान का तबादला दूसरे इलाके के सरकारी स्कूल में कर दिया गया है। स्कूल में जब ये खबर फैली तो बच्चे इतने दुखी हो गए कि उन्होंने जी भगवान को स्कूल में ही रोक लिया और उनसे लिपटकर रोने लगे। बच्चे इस कदर परेशान हुए कि वो जी भगवान का तबादला रोकने के लिए स्कूल में ही धरने पर बैठ गए। इस प्रदर्शन में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उनका भरपूर साथ दिया। आखिरकार बच्चों के इस प्रदर्शन से सरकार का दिल पसीज गया और उसने भगवान का तबादला 10 दिनों के लिए रोक दिया। 
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि जी भगवान शिक्षा के महत्व को बहुत अच्छी तरह समझते हैं और वह उन्हें काफी सपोर्ट भी करते हैं। उनका कहना है कि पहले कई छात्र अंग्रेजी में काफी कमजोर थे, लेकिन जी भगवान ने ऐसे बच्चों का काफी सपोर्ट किया और उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया, जिसकी वजह से आज उनकी अंग्रेजी में काफी हद तक सुधार आया है। सुबह-शाम हर वक्त वो बच्चों के लिए उपलब्ध रहते हैं। यही कारण है कि बच्चे आज उनके तबादले की खबर से काफी दुखी हो गए और उनसे लिपटकर रोने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed