फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Venkateswara Swamy Temple Stampede Scary video viral on social media

Andhra Temple Stampede: एकादशी पर भीड़ में दबकर गिरे, भक्तों ने खुद दिया CPR; सामने आए डराने वाले दृश्य

Sat, 01 Nov 2025 04:52 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: लव गौर Updated Sat, 01 Nov 2025 04:52 PM IST
सार

Andhra Temple Stampede:  आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भगदड़ से जुड़े डरा देने वाले वीडियो सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Andhra Venkateswara Swamy Temple Stampede Scary video viral on social media
मंदिर में भगदड़ के बाद 10 लोगों की मौत - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार (01 नवंबर) को एकादशी पर भारी भक्तों की भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दस श्रद्धालुओं जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन


भगदड़ के बाद भयावह वीडियो आए सामने
इस बीच मंदिर के अंदर से कई भयावह वीडियो सामने आई, जिसमें भगदड़ में बेहोश हुए लोगों को सीपीआर देने के लिए श्रद्धालु दौड़ते देखे गए। भगदड़ के वीडियो में लोग भीड़ में बेहोश हुए लोगों की मदद के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए। कुछ वीडियो में लोग एक-दूसरे को भीड़ से निकालकर उनकी मदद करते भी देखे गए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भगदड़ के बाद कई विचलित करने वाले दृश्य सामने आए हैं, जिनको यहां दिखाना मुमकिन नहीं है। वीडिय में लोग एक संकरे रास्ते की पटरियों पर फंसे हुए और भगदड़ से बचने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे थे। भगदड़ के दौरान कई महिलाएं पूजा की टोकरियां लिए मदद के लिए चीखती-चिल्लाती दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर भगदड़: राष्ट्रपति-PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान; विपक्ष ने सरकार से पूछे सवाल

अचानक भीड़ का दबाव बढ़ा और मची भगदड़

विचलित करने वाले फुटेज में घायल लोगों को एम्बुलेंस में ले जाते हुए भी दिखाया गया है, ताकि उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया जा सके।आंध्र प्रदेश के सीएमओ ने अपने बयान में बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा थी। मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed