फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh woman tied to tree, humiliated over loan dispute; five held Know all about it

Loan Dispute: आंध्र में कर्ज विवाद पर महिला को पेड़ से बांधा, सार्वजनिक रूप से किया अपमानित; पांच गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 02:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुरम (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुरम (आंध्र प्रदेश) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 02:58 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh woman tied to tree, humiliated over loan dispute; five held Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

आंध्र प्रदेश में महिला से अभद्रता की खबर आ रही है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि चित्तूर जिले के नारायणपुरम में कर्ज न चुकाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला को कथित तौर पर पेड़ से बांध दिया गया। उसे ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। थिम्मारायप्पा की पत्नी सिरीशा (29) सोमवार को अपने बच्चों के स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने के लिए बंगलूरू से लौटी थी, तभी स्थानीय लोगों ने उससे उसके पति द्वारा उधार लिए गए पैसों के बारे में पूछा।

विज्ञापन


कुप्पम डीएसपी बी पार्थसारथी ने पीटीआई को बताया कि स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर सिरीशा को पेड़ से बांध दिया और उससे पैसे चुकाने के लिए अपने पति को बुलाने को कहा। इस दौरान उसकी बेटी ने एक स्थानीय व्यक्ति पर हाथ उठा दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, दंपती पर मुनिकनप्पा नाम के एक ग्रामीण का लगभग 80,000 रुपये और स्थानीय संगठनों का भी कुछ अज्ञात ऋण बकाया था। बीएनएस की धारा 115, 126 और 112 के साथ धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने इस घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पति ने छह महीने पहले बंगलूरू में छोड़ दिया था
सिरीशा ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने कथित तौर पर उसे छह महीने पहले बंगलूरू में छोड़ दिया था। हालांकि, जांचकर्ताओं को संदेह है कि वे अभी भी वित्तीय मामलों को लेकर संपर्क में हो सकते हैं। इस बीच कुप्पम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मामले की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। नायडू ने जिला पुलिस अधीक्षक से विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को पीड़ित परिवार को पूरी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए'
नायडू ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, 'कुप्पम मंडल के नारायणपुरम गांव में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।' उन्होंने कहा कि महिला को कथित तौर पर एक पेड़ से बांध दिया गया और अपमानित किया गया, क्योंकि उसका पति थिम्मारायप्पा ग्रामीणों से लिया गया कर्ज चुकाने में विफल रहा। 

गांवों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
नायडू ने पुलिस को गांवों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया और हर गांव में बुनियादी कानूनी शिक्षा की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनकी सरकार ऐसी घटनाओं की अनुमति नहीं देगी और पुलिस से सभी क्षेत्रों में सख्त निवारक उपाय करने का आग्रह किया। 

वाईएसआरसीपी ने सरकार को घेरा
इस बीच वाईएसआरसीपी एमएलसी और कुप्पम प्रभारी केआरजे भरत ने घटना की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक कृत्य कहा। उन्होंने कहा कि कुप्पम में ऐसी क्रूरता टीडीपी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत अराजकता को उजागर करती है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी ने इसे अमानवीय और शर्मनाक कृत्य करार दिया।


मंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता से संपर्क किया और सांत्वना दी
इस बीच मंत्री अनिता और टीडीपी एमएलसी के श्रीकांत ने सिरीशा पर हमले की निंदा की। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता से संपर्क किया और सांत्वना दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा करते हुए सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने सिरीशा से मजबूत बने रहने का आग्रह किया और कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि न्याय बिना देरी के मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed