फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Voting continues for second phase panchayat election elections being held in four phases

आंध्र प्रदेश: दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, चार चरण में हो रहे चुनाव

Sat, 13 Feb 2021 03:48 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: कुमार संभव Updated Sat, 13 Feb 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh Voting continues for second phase panchayat election elections being held in four phases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत के 2786 वार्ड सदस्य चुनने के लिए दूसरे चरण के तहत मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ और दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलेगा जबकि मतगणना शाम चार बजे होगी। बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव नौ फरवरी को शुरू हुए थे। यह चार चरणों में होंगे और अंतिम चरण का चुनाव 21 फरवरी को होगा। इन चुनावों में  20,817 वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


एक सरकारी विज्ञप्ति में शुक्रवार को बताया गया कि 3,328 पंचायत सरपंचों को चुनने के लिये चुनाव होने थे लेकिन इसमें से 539 को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है, जबकि तीन गांवों में किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, 7,507 उम्मीदवार सरपंच के पद के लिये चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वार्ड सदस्य के लिये 44 हजार 876 उम्मीदवार मैदान में हैं ।
विज्ञापन


यह चुनाव मतपत्र के जरिये कराया जा रहा है, जिसमें किसी पार्टी के चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 29,304 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 5480 की पहचान संवेदनशील और 4181 की अति संवेदनशील के तौर पर की गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक, कोविड-19 के अनुरुप सभी जरूरी एहतियाती उपाय किए गए हैं तथा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं और संक्रमित मतदाताओं को पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed