{"_id":"64830728b2282f4ed40d5e31","slug":"andhra-pradesh-rpf-constable-saved-a-passenger-s-life-whose-leg-got-stuck-between-train-platform-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: RPF कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान, ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था पैर; जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: RPF कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान, ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था पैर; जानें पूरा मामला
Fri, 09 Jun 2023 04:34 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 09 Jun 2023 04:34 PM IST
सार
जांच के दौरान पता चला कि यात्री तिरुपति से कलकत्ता लौट रहा था और वह पुरी एक्सप्रेस पकड़ने वाला था। हालांकि, ट्रेन के रद्द होने की वजह से वह डिब्बे से उतरने की कोशिश करने लगा, लेकिन तभी ट्रेन चलने लगी और वह फिसल गया।
विज्ञापन
Golden Jubilee Train
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो कांस्टेबल ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान बचाई। गोल्डन जुबली एक्सप्रेस से उतरते समय यात्री फिसल गया और उसका एक पैर ट्रेन और प्लैटफॉर्म के बीच फंस गया था।
इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने कहा- 'आरपीएफ के दो कांस्टेबल ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के खोदंबरी नंदीग्राम से तिरुपति जाने वाली गोल्डन जुबली एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की जान बचाई। यात्री की पहचान 44 वर्षीय स्वप्न कुमार रे के तौर पर की गई है।'
हादसे के समय आरपीएफ कांस्टेबल लोकनाथम और सम्पूर्ण प्लैटफॉर्म में सुरक्षा अभियान चला रहे थे। जैसे ही उन्होंने स्वप्न कुमार रे देखा उनकी मदद के लिए वहां पहुंचे और उन्हें सुरक्षित प्लैटफॉर्म से दूर ले गए।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि यात्री तिरुपति से कलकत्ता लौट रहा था, जिसके लिए वह पुरी एक्सप्रेस पकड़ने वाला था। हालांकि, ट्रेन के रद्द होने की वजह से वह डिब्बे से उतरने की कोशिश करने लगा, लेकिन तभी ट्रेन चलने लगी और वह फिसल गया।
इस हादसे के बाद स्वप्न कुमार रे ने आरपीएफ के कांस्टेबल का धन्यवाद किया। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने भी दोनों कांस्टेबल को यात्री की जान बचाने के लिए बधाई दी।