फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Road Accident Bus falls in Canal in Prakasam several dead and injured news and updates

Andhra Pradesh: प्रकाशम में नहर में गिरी बस, शादी समारोह में जा रहे सात लोगों की मौत, कई घायल

Tue, 11 Jul 2023 01:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 11 Jul 2023 01:18 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में इस घटना पर दुख जताया गया। सीएम ने अधिकारियों से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Road Accident Bus falls in Canal in Prakasam several dead and injured news and updates
आंध्र प्रदेश में बस हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां शादी समारोह में जा रही एक बस तड़के नहर में गिर गई। इस घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है, जबकि कई और लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दारसी के बाहरी इलाके में यह हादसा उस समय हुआ, जब लगभग 45 बारातियों से भरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस एनएसपी नहर में गिर गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार पांच महिलाओं, एक पुरुष और छह साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रकाशम जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मल्लिका गर्ग ने बताया कि एपीएसआरटीसी बस का चालक विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से टकराने से बचने की कोशिश में वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे एपीएसआरटीसी बस नहर में जा गिरी। गर्ग के मुताबिक, नहर में गिरने से पहले बस एक खंभे से भी टकराई। उन्होंने बताया कि हादसे में बच गए बस चालक ने कहा कि बस के स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया था और ब्रेक भी फेल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में मौतों का कारण दम घुटना था, क्योंकि जो लोग आगे की सीटों पर बैठे थे, वे पीछे के हिस्से से उनके ऊपर गिरे अन्य यात्रियों का वजन नहीं सह पाए। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, हादसे में बचे बस चालक, खलासी और अन्य यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर वाहन से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें ओंगोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए घटनास्थल पर एक क्रेन भेजी गई थी।

बस किराए पर लेकर शादी में जा रहे थे परिवार के लोग
पोडिली के एक परिवार ने एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए काकीनाडा जाने के वास्ते एपीएसआरटीसी की बस किराये पर ली थी। ये लोग सोमवार देर रात 12 बज कर करीब 35 मिनट पर बस में सवार हुए थे और लगभग 15 मिनट बाद जब वे दारसी के बाहरी इलाके में पहुंचे, तो दुर्घटना के शिकार हो गए।

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर चालक के शराब पीकर बस चलाने की आशंका को खारिज किया है। उसने भारतीय दंड संहिता की धारा-304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर हादसे की जांच तेज कर दी है।
 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में इस घटना पर दुख जताया गया। सीएम ने अधिकारियों से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed