फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh police officer fell from second floor in an attempt to drive away a lizard

आंध्र प्रदेश: घर में मौत बनकर आई छिपकली, झाड़ू लेकर भगाने की कोशिश में दूसरी मंजिल से गिरा पुलिस अधिकारी

Tue, 09 Mar 2021 04:01 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गुंटूर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, गुंटूर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 09 Mar 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh police officer fell from second floor in an attempt to drive away a lizard
आंध्र प्रदेश में छिपकली भगाने के चक्कर में दूसरी मंजिल से गिरकर पुलिस अधिकारी की हुई मौत - फोटो : सोशल मीडिया

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक छिपकली पुलिस अधिकारी की मौत का कारण बन गई। यह अनहोनी रविवार रात साढ़े सात बजे घटित हुई। दरअसल, पुलिस अधिकारी छिपकली को भगा रहे थे और अचानक ही बालकनी से नीचे जा गिरे। यह पूरा हादसा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन


पोस्टिंग के इंतजार में थे पुलिस अधिकारी राव
मृतक पुलिस अधिकारी की पहचान सर्किल अधिकारी शेषा राव के तौर पर की गई है। वह अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक पुलिस वाले ने बताया कि राव शाम के समय जब अपने कमरे से पत्नी संग बाहर निकले तब बालकनी की छत पर उन्हें एक छिपकली दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


ऐसे में उसे भगाने के लिए राव ने एक झाड़ू अपने हाथ में ले लिया और उसी की मदद से छिपकली को अपनी छत से हटाने की कोशिश करने लगे। पुलिस वाले ने बताया कि इसी बीच राव का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने पर बालकनी से गिरे नीचे
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि शेषा राव झाड़ू उठाकर छिपकली को भगाने के लिए सीढ़ियों की तरफ जाते हैं, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह बालकनी से नीचे गिर जाते हैं। इस हादसे में राव को गंभीर चोटें आईं, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें लाख कोशिशों के बावजूद डाक्टर बचा नहीं सके। राव ने सोमवार को अस्पताल में आखिरी सांस ली। 


वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि राव की मौत के बाद से ही उनका परिवार काफी सकते में है। उनके घर में मातम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पट्टाभिपुरम पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed