{"_id":"5dfc7cc78ebc3e87cf3e15bb","slug":"andhra-pradesh-police-expose-pak-isi-spying-network-seven-indian-navy-personnel-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश पुलिस ने जासूसी रैकेट का किया पर्दाफाश, नौसेना के सात जवान गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश पुलिस ने जासूसी रैकेट का किया पर्दाफाश, नौसेना के सात जवान गिरफ्तार
Fri, 20 Dec 2019 05:38 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 20 Dec 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
भारतीय नौसेना
- फोटो : PTI
आंध्र प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को पाकिस्तानी संपर्क वाले एक जासूसी रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए भारतीय नौसेना के सात कर्मियों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पुलिस की खुफिया शाखा ने केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों और नौसेना के खुफिया विभाग के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन डॉल्फिन्स नोज’ चलाया और इस जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
उसके अनुसार, ‘‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नौसेना के सात कर्मियों और एक हवाला ऑपरेटर को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।’’
विज्ञापन
इस संबंध में विस्तृत जानकारी दिए बगैर उसमें कहा गया है कि जांच जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
