{"_id":"5fee4b6f5b68290bd72b0eb5","slug":"andhra-pradesh-high-court-chief-justice-transferred-after-complaint-of-jagan-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगन रेड्डी की शिकायत के बाद आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का तबादला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जगन रेड्डी की शिकायत के बाद आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का तबादला
Fri, 01 Jan 2021 03:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Jan 2021 03:37 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी का बृहस्पतिवार को सिक्किम हाईकोर्ट में तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी को जस्टिस गोस्वामी की जगह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट भेजा गया है। विधि मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस आशय की अलग-अलग अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के देश के प्रधान न्यायाधीश को राज्य की शीर्ष न्यायपालिका की शिकायत के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में सरकार को हाईकोर्ट के चार चीफ जस्टिस के तबादले की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
रेड्डी ने 6 अक्तूबर को चीफ जस्टिस एसए बोबडे को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विधि मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा का कर्नाटक हाईकोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस जॉयमाल्या बागची का आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में तबादला कर दिया गया है।