{"_id":"631c103a7eca9f217e42c75f","slug":"andhra-pradesh-gvmc-to-introduce-robots-to-save-people-from-drowning-in-the-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: समुद्र में डूबते लोगों को बचाएगा 'रोबोट', जल्द समुद्री किनारों पर होगी तैनाती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: समुद्र में डूबते लोगों को बचाएगा 'रोबोट', जल्द समुद्री किनारों पर होगी तैनाती
Sat, 10 Sep 2022 09:50 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 10 Sep 2022 09:50 AM IST
सार
ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम के आयुक्त जी लक्ष्मीशा ने बताया, जल्द ही सभी बीचों पर लाइफबॉय रोबोट तैनात करने की तैयारी की जा रही है, जो लोगों को पानी में डूबने से बचा सकें।
विज्ञापन
समु्द्र में डूबने से बचाएगा रोबोट
- फोटो : ANI
विस्तार
क्या आपने कभी सोचा है कि कोई पानी में डूब रहा हो और गोताखोर की जगह रोबोट आकर उसे बचा ले? सोचने में यह कल्पना ही लगेगी, लेकिन ऐसा होने वाला है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के समुद्रीतटों पर ऐसे ही रोबोटों को तैनात करने की तैयारी चल रही है, जो डूबते लोगों को बचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम के आयुक्त जी लक्ष्मीशा ने बताया, हम जल्द ही यहां के सभी बीचों पर ऐसे ही लाइफबॉय रोबोट तैनात करने की तैयारी कर रहे हैं, जो लोगों को पानी में डूबने से बचा सकें। उन्होंने कहा, हमने आरके बीच पर ऐसे ही एक रोबाट का डेमो भी किया है, यह लोगों को बचाने में काफी मददगार हैं।
विज्ञापन