फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh : group insurance policy has been revoked for police after 20 years

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री रेड्डी का पुलिस को तोहफा, 20 साल बाद शुरू की समूह बीमा योजना

Thu, 05 Dec 2019 05:30 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजालाअमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजालाअमरावती Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Dec 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh : group insurance policy has been revoked for police after 20 years
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी - फोटो : ट्विटर

आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने राज्य के पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने एलान किया कि राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए समूह बीमा योजना को 20 साल बाद दोबारा शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही पॉलिसी की रकम में भी इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बारे में बताया कि एक समीक्षा बैठक में समूह बीमा के तहत रकम बढ़ाने का फैसला भी किया गया। इसके मुताबिक कॉन्स्टेबलों के लिए इस रकम को 13 लाख से 20 लाख रुपये किया गया है। सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर के लिए यह रकम अब 35 लाख होगी। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और उच्च कैडर के अधिकारियों के लिए रकम को बढ़ाकर 45 लाख रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed