फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh government will take possession of four lakh acres of land of 24632 temples

Andhra Pradesh: 24632 मंदिरों की 4 लाख एकड़ जमीन कब्जे में लेगी आंध्र सरकार, सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपाय

Thu, 20 Apr 2023 06:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 06:03 AM IST
सार

पूरे राज्य में मंदिरों की जमीन को सुरक्षित करने के लिए राज्य के सभी 26 जिलों के धर्मार्थ आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें उन्हें मंदिरों की भूमि की रक्षा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Andhra Pradesh government will take possession of four lakh acres of land of 24632 temples
लेपाक्षी मंदिर, आंध्र प्रदेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने नियंत्रण वाले  24,632 हिंदू मंदिर से जुड़ी 4 लाख एकड़ जमीन को कब्जे में लेने के लिए चिह्नित किया है। 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से यह विवाद चल रहा है। आंध्र सरकार के धर्मार्थ मंत्री कोट्टू सत्यनारायण का दावा है कि सरकार मंदिरों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा करना चाहती है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल, जिन मंदिरों और जमीनों को चिह्नित किया गया है, उनसे जुड़े विवादों का निपटारा किया जाएगा। इस सिलसिले में हाल ही में विजयवाड़ा में श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामीवरला देवस्थानम के साथ विवादास्पद मंदिर भूमि के सत्यापन, प्राथमिक विवरण और पंजीकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया है। जल्द ही विवाद का हल निकल आएगा। सत्यनारायण ने कहा कि मंदिरों की जमीनों के रिकॉर्ड सुरक्षित करने के लिए एक सॉफ्टवेयर पहले ही तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन


26 जिलों में समीक्षा बैठक
पूरे राज्य में मंदिरों की जमीन को सुरक्षित करने के लिए राज्य के सभी 26 जिलों के धर्मार्थ आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की गई, जिसमें उन्हें मंदिरों की भूमि की रक्षा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed