फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh cyclone warning bay of bengal depression apsdma

आंध्र प्रदेश: बंगाल की खाड़ी में मौसम हुआ खतरनाक, गंभीर चक्रवात का अलर्ट; एपीएसडीएमए ने लोगों को किया आगाह

Sun, 25 Oct 2026 11:27 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, अमरावती, आंध्र प्रदेश
पीटीआई, अमरावती, आंध्र प्रदेश Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 25 Oct 2026 11:27 AM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन 27 अक्तूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और 28 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश तथा यानम के तटों को पार कर सकता है। इसे लेकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हाई अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
andhra pradesh cyclone warning bay of bengal depression apsdma
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन (निम्न दबाव का क्षेत्र) 27 अक्तूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसे देखते हुए लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को आगाह किया है कि वे लापरवाही न बरतें, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में मौसम की यह प्रणाली लगातार विकसित हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: रैपिडो राइडर बनकर आतंकियों के लिए करता था काम, एटीएस ने संदिग्ध को दबोचा; मोबाइल से मिले अहम सबूत
विज्ञापन


आधिकारी ने लोगों से क्या अपील की?
एक आधिकारिक बयान में जैन ने कहा, 'पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है। लोगों को बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।' प्रबंध निदेशक के अनुसार, यह डिप्रेशन पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। रविवार सुबह 5:30 बजे यह पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। यह अंडमान द्वीप समूह में श्रीविजयपुरम से लगभग 440 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम, विशाखापत्तनम से 880 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 980 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम से 1,080 किमी पूर्व और बापटला से 1,150 किमी पूर्व में स्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने क्या कहा?
इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि यह डिप्रेशन रविवार को दक्षिण की ओर बढ़ते हुए एक 'गहरे डिप्रेशन' (डीप डिप्रेशन) में बदल सकता है और इसके बाद धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ सकता है। विभाग के अनुसार, 26 अक्तूबर की सुबह तक यह प्रणाली पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। इसके बाद, 27 अक्तूबर की सुबह के आसपास यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकती है। मौसम प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 28 अक्तूबर की सुबह के आसपास, यह आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग में कमियों की हो जांच': सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, पीआईएल में और क्या-क्या मांग की गई?

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्तूबर की दोपहर से पहले, यह आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच)। इस दौरान हवा की लगातार गति 115-125 किमी प्रति घंटा रहने और हवा के झोंकों की गति 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed