फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh cm YS Jagan Mohan Reddy's younger sister YS sharmila to begin record-breaking 4000-km foot march today

केसीआर के खिलाफ रेड्डी की बहन का बिगुल: वाईएस शर्मिला आज से शुरू करेंगी 4000 किमी की पदयात्रा, बोलीं- सात हजार किसानों ने की आत्महत्या

Wed, 20 Oct 2021 09:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 20 Oct 2021 09:04 AM IST
सार

वाईएस शर्मिला ने आरोप लगाया था कि पिछली सरकार के कार्यकाल में तेलंगाना के अंदर सात हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की थी। इसी दौरान उन्होंने पदयात्रा की भी घोषणा की थी।

विज्ञापन
Andhra Pradesh cm YS Jagan Mohan Reddy's younger sister YS sharmila to begin record-breaking 4000-km foot march today
वाईएस शर्मिला - फोटो : twitter.com/realyssharmila

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने तेलंगाना के सीमए के चंद्रशेखर राव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह अपने पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी की राह पर चलते हुए बुधवार से रिकॉर्ड 4000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करने जा रही हैं। 90 विधानसभाओं की इस यात्रा को वह 400 दिन में पूरा करेंगी। इस दौरान वाईएस शर्मिला लोगों से मुलाकात करेंगी और जमीनी समस्याओं को समझेंगी। इस यात्रा को शुरू करने से पहले उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया था कि उनके कार्यकाल के दौरान करीब सात हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। इस आरोप के दौरान ही उन्होंने पदयात्रा की भी घोषणा की थी। 

विज्ञापन


समस्याओं का समाधान खोजेगी पार्टी
हाल ही में चर्चा में आई वाईएस शर्मिला की पार्टी वाईएसआर तेलंगाना की ओर से बयान भी जारी किया गया है। इसके तहत पदयात्रा का उद्देश्य सिर्फ समस्याओं को सुनना और समझना नहीं है। बल्कि लोगों के बीच रहकर समस्याओं का समाधान भी खोजना है। 
विज्ञापन


केसीआर के शासन में दलितों पर बढ़े हमले 
वाईएस शर्मिला ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के शासनकाल में दलितों पर 800 प्रतिशत तक हमले बढ़ गए और शराब बिक्री में 300 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। इस कारण महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि पदयात्रा लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान खोजने के लिए आदर्श तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed