{"_id":"5b2e6f144f1c1b8c278b7551","slug":"andhra-pradesh-cm-naidu-said-my-opponents-is-like-monkey-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने अपने विरोधियों को बताया ‘मंकी गैंग’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने अपने विरोधियों को बताया ‘मंकी गैंग’
एजेंसी, अमरावती
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
chandrababu naidu
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को अपने राजनीतिक विरोधियों की आलोचना करते हुए उन्हें ‘मंकी गैंग’ यानी बंदरों का समूह बता दिया।
उन्होंने कहा कि यदि मंकी गैंग अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के बाद राज्य की सत्ता में आ गया और अपने असंख्य वादों को पूरा नहीं कर पाया तो आंध्र प्रदेश बिखर जाएगा।
नायडू अपने निवास पर वेतन बढ़ोतरी के लिए धन्यवाद देने पहुंची आंगनवाड़ी शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा कि देश नोटबंदी और जीएसटी के लागू होने से कठिनाई के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र को बरबाद कर दिया है। नायडू ने दावा किया कि केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को कोई सहयोग नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने टीडीपी सरकार के पिछले चार साल में राज्य में बहुत सारा धन इकट्ठा किया है, जिसका परिणाम समाज में खुशी के तौर पर दिखाई दे रहा है।
तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नायडू ने कहा, यदि हम अगले साल लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 25 सीट जीतने में सफल रहे तो हम ये तय करने की स्थिति में रहेंगे कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा और तब हम राज्य की आवश्यकताओं को पूरा करने की मांग कर सकते हैं।