फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh CM chandrababu naidu completes the dream of former PM Atal ji

अटल के सपने को पूरा करने में रिकार्ड बना गए चंद्रबाबू

Wed, 29 Mar 2017 02:53 PM IST
योगेश नारायण दीक्षित/ अमर उजाला, नई दिल्ली
योगेश नारायण दीक्षित/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Mar 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh CM chandrababu naidu completes the dream of former PM Atal ji
प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की प्रमुख नदियों को जोड़ने का सपना देखा था। इरादा था देश के बड़े भू-भाग को सूखे और बाढ़ से बचाना। पूर्व पीएम के इस सपने को आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने न सिर्फ अपनाया बल्कि एक साल के रिकार्ड समय में गोदावरी और कृष्णा नदियों को जोड़कर साउथ के संगम का निर्माण भी कर दिया। लाखों एकड़ जमीन की प्यास बुझाने में सक्षम इस प्रोजेक्ट को हाल ही में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


 दरअसल, मुख्यमंत्री ने गोदावरी के पानी को रॉयलसीमा इलाके में खुशहाली लाने के अस्त्र के रूप में देखा। नया राज्य बनते ही उन्होंने गोदावरी को कृष्णा नदी से जोड़कर ऐसी सिंचाई परियोजना तैयार करने पर काम शुरू किया जो राज्य को सूखे के दंश से बचा सके।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश सरकार ने महज एक साल में पत्तीसीमा लिफ्ट स्कीम पूरी कर गोदावरी नदी से 8500 क्यूसिक पानी कृष्णा नदी को देना शुरू कर दिया है। नतीजतन, गोदावरी का पानी बेकार बहकर समुद्र में जाना बंद हो गया और कृ ष्णा नदी पूरे साल पानी से लबालब रहने लगी। साथ ही, आंध्र प्रदेश सरकार ने दक्षिण की दोनों बड़ी नदियों के संगम स्थल को पवित्र संगमम के नाम से सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में भी विकसित कर दिया है। यहां हर साल बारी-बारी से गोदावरी और कृष्णा कुंभ का आयोजन भी होने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
''देश में पहली बार दो बड़ी नदियों को आपस में जोड़कर लाखों एकड़ फसल को सूखे की मार से बचाने का सफल प्रयोग आंध्र प्रदेश ने किया है। पवित्र गंगा का नाम लिए बिना संगम पूरा नहीं होता है। इसलिए साउथ के संगम यानी पोलावरम परियोजना से निकाली गईं चार नहरों में से एक का नाम तेलगू गंगा रखा गया है।''
एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed