फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh Assembly passes proposal against conducting election amid Covid19 Pandemic

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने पारित किया कोरोना के बीच चुनाव कराने के खिलाफ प्रस्ताव

Fri, 04 Dec 2020 11:09 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh Assembly passes proposal against conducting election amid Covid19 Pandemic
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने कोविड-19 महामारी के बीच स्थानीय चुनाव कराने के कदम को लेकर राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) पर प्रहार किया और इस आशय का प्रस्ताव पारित किया कि राज्य की वर्तमान स्थिति फरवरी, 2021 में चुनाव कराने लायक नहीं है। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री (स्वास्थ्य) ए के के श्रीनिवास ने पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के आखिर में यह प्रस्ताव पेश किया और विधायी कार्य मंत्री बी राजेंद्रनाथ ने इसका समर्थन किया। इसमें कहा गया है कि इसलिए राज्य मशीनरी ने अवगत करा दिया है कि इस समय चुनाव का कोई कार्यक्रम बनाना अविवेकपूर्ण होगा ।
विज्ञापन



उसके बाद सदन ने विपक्षी तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) की गैर हाजिरी में सर्वसम्मति से इसे पारित किया। तेदेपा के सदस्य अपने दस विधायकों के निलंबन के बाद सदन से चले गये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है, ‘जिस बेपरवाही से राज्य की चिंताओं को राज्य चुनाव आयोग ने दरकिनार किया, वह संविधान के ढांचे एवं संविधि की भावना के अनुरूप नहीं है। विधानमंडल का मानना है कि प्रभावी टीके की उपलब्धता और कोविड-19 महामारी का खतरा टलने से पहले चुनाव कराना जनस्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए हानिकारक होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed