{"_id":"60f8a8b2f4cfa043947ec375","slug":"andhra-pradesh-700-crore-transferred-under-dbt-in-accounts-of-fake-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: आंध्र प्रदेश में फर्जी लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के तहत 700 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फर्जीवाड़ा: आंध्र प्रदेश में फर्जी लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के तहत 700 करोड़ रुपये हुए ट्रांसफर
Thu, 22 Jul 2021 04:37 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, अमरावती
एजेंसी, अमरावती
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 22 Jul 2021 04:37 AM IST
सार
- वित्त विभाग की समीक्षा बैठक में मामला आया सामने
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसे डालने की योजना के पीछे मंशा यह थी कि इससे बिचौलिए खत्म होंगे, मगर आंध्रप्रदेश में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आंध्र वित्त विभाग ने जांच में पाया कि इस साल अब तक करीब 700 करोड़ रुपए लाभार्थियों के खातों में जाने के बजाय दूसरों के खातों जमा हुआ है। यानी, सारे पैसे फर्जी लाभार्थियों के खातों में गए।
विज्ञापन
वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार ने दावा किया कि 2019 से 2021 के बीच अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत करीब एक लाख करोड़ की राशि जारी की गई है। हाल ही में जब वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ ने शीर्ष अधिकारियों के साथ मामले की समीक्षा की तो लाभार्थियों के डाटा की दोबारा जांच करने का निर्णय लिया गया, ताकि लीक का पता चल सके। वित्त विभाग की ओर से कहा गया है कि बहुत बड़ी राशि गलत हाथों में चली गई है। सूत्रों के अनुसार पिछले दो सालों में 3,000 करोड़ से अधिक की राशि गलत हाथों में पहुंची है।
विज्ञापन
वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार कुछ बड़ी योजनाओं में फर्जीवाड़ा सामने आया है। हालांकि, जांच अभी शुरुआती चरण में ही है, लेकिन ऐसा लगता है कि पिछले दो वर्षों में करीब 3,000 करोड़ रुपए फर्जी लाभार्थियों के खातों में गए।
विज्ञापन
बड़ी योजनाएं जिनमें लाखों लाभार्थियों को रुपया ट्रांसफर किया जाता है उनमें अम्मा वोदी (जिसमें हर मां को 15,000), पीएम किसान रिथू भरोसा (13,500 प्रत्येक किसान), चेयुता (18,750 रु. 45 वर्ष से ऊपर वाले हर बीसी, एसटी, एससी और अल्पसंख्यक महिला के लिए), वाहन मित्र (10,000 हर टैक्सी और ऑटो चालक को) और मत्स्यकरा भरोसा (10,000 हर मछली पालक को) हैं।