{"_id":"5985b20d4f1c1b24398b47fa","slug":"andhra-pradesh-5-dead-including-four-spanish-nationals-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: सड़क दुर्घटना में चार स्पेनिश नागरिक समेत 5 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: सड़क दुर्घटना में चार स्पेनिश नागरिक समेत 5 की मौत
एजेंसी/ चित्तूर (आंध्र प्रदेश)
Updated Sat, 05 Aug 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : ndtv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शनिवार को एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में स्पेन के चार नागरिकों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है। दुर्घटना में स्पेन के दो अन्य नागरिक घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
ये विदेशी नागरिक अनंतपुरामू जिले से पुडुचेरी जा रहे थे। तभी मदनापल्ले-पुंगानूरू मार्ग के एक मोड़ पर हादसा हो गया। ये लोग स्पेन के समूह द्वारा संचालित रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से अनंतपुरामू के एक गांव में शुरू किए गए विकास कार्यों को देखने आए थे।
विज्ञापन
चित्तूर जिले के कलेक्टर पीएस प्रद्युम्न ने मदनापल्ले के उप-कलेक्टर वेत्री सेल्वी को निर्देश दिया कि वह घायलों के लिए इलाके के अस्पताल में चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करें और मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए।
विज्ञापन