{"_id":"5a0a3c6c4f1c1b78548bccb5","slug":"andhra-pradesh-19-dead-as-boat-capsizes-in-krishna-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: कृष्णा नदी नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 19 पहुंची","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: कृष्णा नदी नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 19 पहुंची
एजेंसी, अमरावती
Updated Tue, 14 Nov 2017 06:14 AM IST
विज्ञापन
Boat Capsizes
- फोटो : NDRF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास कृष्णा नदी में हुए नाव हादसे में सोमवार सुबह तीन और शवों को निकाला गया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्य के आपदा प्रबंधन और अग्निशमन विभाग के महानिदेशक एन सत्यनारायण ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों द्वारा दो शव बरामद किए गए थे, जबकि एक अन्य को विभाग के कर्मियों द्वारा निकाला गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि अभी भी चार लोग लापता हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- आंध्र प्रदेश: कृष्णा नदी में डूबने से 16 की मौत, PM ने ट्वीट कर जताया दुख
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम स्कूबा के गोताखोरों की मदद से लापता लोगों का पता लगा रहे हैं। फेरी घाट पर पहुंचे महानिदेशक सत्यनारायण ने कहा कि उन्होंने तलाश एवं बचाव अभियान को और तेज कर दिया है ताकि जल्द से जल्द लोगों का पता चल सके। गौरतलब है कि रविवार रात नौका में क्षमता से अधिक 38 लोगों को लेकर जा रही थी। जिसके चलते संतुलन बिगड़ा और नाव विजयवाड़ा के समीप कृष्णा नदी में डूब गई।