Jagan Money Laundering: आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन की संपत्ति ईडी ने अटैच की, 800 करोड़ के शेयर-जमीन शामिल
आंध्र प्रदेश के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। खबरों के मुताबिक 14 साल पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने लगभग 800 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसमें जगन से जुड़े शेयर बाजार निवेश और जमीन भी शामिल हैं।
विस्तार
14 साल पुराने एक धनशोधन (Money Laundering) मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर सख्त कार्रवाई हुई है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश विधानसभा की विपक्षी पार्टी- युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 800 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।
जगन के शेयरों की कीमत 27 करोड़ से अधिक
मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में ईडी की कार्रवाई को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगन के जिन शेयरों को अटैच किया गया है, उसका मूल्य करीब 27.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा डालमिया सीमेंट्स (भारत) लिमिटेड (DCBL) की जमीन को भी अटैच किया है। इस जमीन की कीमत लगभग 377.2 करोड़ रुपये है। डालमिया ने अटैच की गई संपत्ति का कुल मूल्य 793.3 करोड़ रुपये है और ईडी ने 14 साल के बाद यह कार्रवाई की है। खबरों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग का यह पूरा मामला लाभ हासिल करने के मकसद से की गई मदद (Quid Pro Quo) का है।
ये भी पढ़ें- Resort Politics: टीडीपी-YSRCP की जंग; मेयर के खिलाफ विश्वास मत को लेकर श्रीलंका-मलयेशिया क्यों भेजे गए पार्षद?
सीबीआई ने 2011 में मामला दर्ज किया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में साल 2011 में मामला दर्ज किया था। ईडी ने सीबीआई की तरफ से दर्ज केस पर अब ईडी ने अस्थायी तौर पर संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मार्च को जारी अटैचमेंट नोटिस पर कार्रवाई 15 अप्रैल को की गई।
ये भी पढ़ें- Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में एसीबी का एक्शन; YSRCP नेता और एक IPS अधिकारी पर 'जबरन वसूली' का केस किया दर्ज
संबंधित वीडियो--
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.