फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andaman BJP urges Rajnath Singh for Agniveer training centre in Great Nicobar

BJP: ग्रेट निकोबार में खोलें अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र, अंडमान भाजपा का राजनाथ सिंह से अनुरोध

Sat, 07 Jan 2023 01:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 Jan 2023 01:08 PM IST
सार

अंडमान प्रदेश भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। अंडमान भाजपा के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पांच जनवरी को द्वीपसमूह की अपनी दो दिनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
Andaman BJP urges Rajnath Singh for Agniveer training centre in Great Nicobar
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा की अंडमान निकोबार इकाई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से ग्रेट निकोबार में 'अग्निवीर' प्रशिक्षण केंद्र खोलने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन

अंडमान प्रदेश भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। अंडमान भाजपा के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पांच जनवरी को द्वीपसमूह की अपनी दो दिनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। उनसे केंद्र शासित प्रदेश के दक्षिणी द्वीप में 'अग्निवीरों' के लिए प्रशिक्षण इकाई बनाने का आग्रह किया। 

अंडमान के युवाओं की बताई परेशानी
भाजपा नेताओं ने कहा कि अंडमान से नियमित समुद्री परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण दूरदराज के द्वीपों से पोर्ट ब्लेयर तक आने मे अग्निवीर उम्मीदवारों को कठिनाई होती है। रक्षा मंत्री को इनसे अवगत कराया। 
विज्ञापन

अंडमान-निकोबार भाजपा के मीडिया संयोजक एम. विनोद ने कहा कि हम शुक्रवार को कैंपबेल बे में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए रक्षा मंत्री के आभारी हैं। संजय कुमार सिंह ने कहा कि कैंपबेल बे में अग्निवीरों के लिए ट्रेनिंग यूनिट की मांग की जाती रही है। हमने यह भी महसूस किया कि खराब कनेक्टिविटी के कारण उम्मीदवारों के लिए पोर्ट ब्लेयर की यात्रा करना मुश्किल है। हमने मंत्री से इसके लिए अनुरोध किया है और उम्मीद है कि वह आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में शुरू हुई थी अग्निपथ योजना
बता दें, रक्षा मंत्रालय ने जून 2022 में अग्निपथ योजना शुरू की थी। इसके जरिए सैनिकों, वायुसैनिकों और नौसैनिकों की देशभर में भर्ती की जाती है। योजना के तहत 17.5 से 21 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल किया जाता है। चयन के बाद प्रशिक्षण अवधि समेत चार साल के लिए सैन्य सेवा का अवसर प्रदान किया जाता है।


भाजपा नेताओं ने रक्षा मंत्री सिंह को द्वीप समूह के विभिन्न मुद्दों से भी अवगत कराया। इनमें द्वीपसमूह के दूरस्थ स्थानों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'उड़े देश का आम नागरिक योजना' के तहत अंतर-द्वीपीय हवाई सेवा शुरू करने की मांग शामिल है। ग्रेट निकोबार और कार निकोबार के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए भाजपा नेताओं ने ग्रेट निकोबार द्वीप में मौजूदा हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार की मांग की। रक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि वे इस बारे में आवश्यक मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed