Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ancient Sheshshayi Vishnu Sculpture Unearthed in Maharashtra Sindkhed Raja town

Maharashtra: सिंदखेड राजा में खुदाई के दौरान मिली शेषशायी विष्णु की प्रतिमा, एएसआई की कार्रवाई में हुआ खुलासा

Sun, 23 Jun 2024 10:02 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2024 10:02 AM IST
सार

नागपुर सर्किल के पुरातत्व अधीक्षक अरुण मलिक ने बताया कि लखुजी जाधवराव की छतरी के संरक्षण कार्य के दौरान विशेषज्ञों की एक टीम ने कुछ अलग पत्थर देखे और खुदाई करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Ancient Sheshshayi Vishnu Sculpture Unearthed in Maharashtra Sindkhed Raja town
शेषशायी विष्णु की प्रतिमा मिली - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा शहर में शेषशायी विष्णु की एक प्रतिमा मिली है। इस प्रतिमा को देखने के लिए लोग आतुर हो रहे हैं। दरअसल, एएसआई द्वारा की गई खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। 

विज्ञापन


2.25 मीटर की गहराई पर मिली प्रतिमा
नागपुर सर्किल के पुरातत्व अधीक्षक अरुण मलिक ने बताया कि लखुजी जाधवराव की छतरी के संरक्षण कार्य के दौरान विशेषज्ञों की एक टीम ने कुछ अलग पत्थर देखे और खुदाई करने का मन बनाया। टीम खुदाई करते हुए मंदिर के आधार तक पहुंची और करीब 2.25 मीटर की गहराई पर जाकर प्रतिमा मिली। 
विज्ञापन


मलिक ने आगे बताया, 'सभा मंडप के सामने आने के बाद हमने मंदिर की गहराई जांचने का फैसला लिया। इस दौरान हमें देवी लक्ष्मी की प्रतिमा मिली। बाद में शेषशायी विष्णु की एक विशाल प्रतिमा मिली। इसकी लंबाई 1.70 मीटर और ऊंचाई एक मीटर है। प्रतिमा के आधार की चौड़ाई 30 सेंटीमीटर हो सकती है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लोराइट शिस्ट चट्टान से बनी
उन्होंने कहा, 'यह क्लोराइट शिस्ट चट्टान से बनी है। ऐसी प्रतिमाएं दक्षिण भारत (होयसल) में बनाई गई थीं। इसमें भगवान विष्णु शेषनाग पर लेटे हुए हैं और देवी लक्ष्मी एक गद्दे पर बैठकर उनके पैर दबा रही हैं। इस प्रतिमा में समुद्रमंथन को दर्शाया गया है और समुद्रमंथन के रत्न जैसे अश्व, ऐरावत भी पैनल पर दिखाई दे रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि दशावतार, समुद्रमंथन और भगवान विष्णु को जिस तरह लेटे हुए दिखाया गया है, यही इस प्रतिमा की खासियत है। वहीं, आइकनोग्राफी विशेषज्ञ सैली पलांडे-दातार ने कहा कि यह चट्टान शिस्ट पत्थर है, जो स्थानीय रूप से पाए जाने वाले बेसाल्ट चट्टान की तुलना में नरम है। 


पहले भी मिल चुकी है ऐसी प्रतिमा
उन्होंने कहा, 'इस तरह की प्रतिमाएं पहले भी मराठवाड़ा में पाई गई थीं, लेकिन वे बेसाल्ट चट्टान की बनी हुई थीं। दाता दंपती (शेषनाग और समुद्रमंथन के बीच) की प्रतिमा भी इस पैनल पर प्रमुखता से उकेरी गई है, जो इसकी विशेषता है। भविष्य में जब महाराष्ट्र में कला संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, तो यह प्रतिमा इसकी उत्कृष्ट कृतियों में से एक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed