फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anand Sharma on G23 We want to strengthen the party and have full confidence in Sonia Gandhi

कांग्रेस में कलह: ढीले पड़े सिंघवी और शर्मा के तेवर, बोले- हमारा इरादा पार्टी को मजबूत करना

Tue, 02 Mar 2021 06:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 02 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Anand Sharma on G23 We want to strengthen the party and have full confidence in Sonia Gandhi
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा - फोटो : twitter.com/AnandSharmaINC

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बगावती नेताओं के कथित समूह 'जी-23' को लेकर कहा कि हमारी कुछ चिंताएं हैं जो महज बातें नहीं हैं, बल्कि तथ्य हैं। शर्मा ने कहा हम जो कह रहे हैं उसे सही मायनों में समझा जाना चाहिए। हम पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं। हम कांग्रेस के लिए एकजुट हैं, हम ऐसा कुछ नहीं चाहते जो पार्टी को कमजोर करे। 

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हम कांग्रेस प्रत्याशियों को शुभकामना देते हैं और जहां भी हमसे प्रचार करने के लिए कहा जाएगा हम करेंगे। कांग्रेस नेता ने पार्टी से बगावत के सवाल पर कहा, 'बगावत किसके खिलाफ। सोनिया गांधी के नेतृत्व में हम सब विश्वास करते हैं। आज तक मैंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ एक टिप्पणी तक नहीं की है।'
विज्ञापन

 

बता दें कि शर्मा ने सोमवार को एक ट्वीट करते हुए बंगाल में आईएसएफ के साथ पार्टी के गठजोड़ की आलोचना की थी। इसे लेकर शर्मा ने कहा कि मैंने जो कहा वह चिंता जाहिर करने का एक माध्यम है। मैं कांग्रेस की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित होने के साथ पार्टी के इतिहासकारों और विचारकों में से एक हूं। इसे उस संदर्भ में लिया जाना चाहिए।


उधर, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पार्टी ने  92 सीटों की मांग की थी, जिसे मान लिया गया। हमारा इरादा भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ सेक्युलर और एकजुट मोर्चा तैयार करने का है। सीपीएम ने अपनी कुछ सीटें आईएसएफ को दी हैं। यह नजरिया सबको अपनाना चाहिए। मैं इस जंग में सभी से एकजुट होने की अपील करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed