{"_id":"62efd1be146d416d9b77b180","slug":"anand-mahindra-wants-recruit-these-birds-for-corporate-strategy-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anand Mahindra: अब एक चिड़िया पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, उसे नौकरी देना चाहते हैं, जानिए इसकी खास बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Anand Mahindra: अब एक चिड़िया पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, उसे नौकरी देना चाहते हैं, जानिए इसकी खास बात
Sun, 07 Aug 2022 08:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:27 PM IST
सार
इस चिड़िया का नाम Cape Penduline Tit या Southern Penduline Tit है। यह पक्षी Remizidae फैमिली की है। इसका वैज्ञानिक नाम Anthoscopus Minutus है। इसका प्राकृतिक आवास ड्राइ सवाना, सबट्रॉपिकल, ट्रॉपिकल ड्राई स्रबलैंड और भूमध्यसागर की तरह की वनस्पति है।
विज्ञापन
Southern Penduline Tit
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। अपने ट्विटर हैंडल से कभी वो प्रेरणादायी और अनोखे वीडियो शेयर करते हैं तो कभी जरूरतमदं को मदद का ऐलान कर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने एक चिड़िया को अपनी कंपनी में नौकरी देने की बात कही है। यह चिड़िया अपने चूजों को सांप जैसे शिकारियों से बचाने के लिए अपने घोसले नकली रास्ता बनाती है। शिकारी इसे ही असली रास्ता समझ लेते हैं और धोखा खा जाते हैं। चिड़िया की इसी अदा पर आनंद महिंद्रा फिदा हैं।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-'प्रकृति सच में लाजवाब है। मुझे लगता है कि इस चिड़िया को अपने कॉरपोरेट रिस्क और कॉरपोरेट स्ट्रैटजी डिपार्टमेंट्स में रिक्रूट करना चाहिए।'
विज्ञापन
उनका इशारा ऐसे लोगों की भर्ती करने से है जो इस चिड़िया जैसी रणनीति बनाकर कंपनी को जोखिम से बचा सके। उन्होंने अपने ट्वीट में चिड़िया की तस्वीर भी साझा की है। चिड़िया अफ्रीका के अंगोला, बोत्सवाना, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बावे में पाई जाती है।
इस चिड़िया का नाम Cape Penduline Tit या Southern Penduline Tit है। यह पक्षी Remizidae फैमिली की है। इसका वैज्ञानिक नाम Anthoscopus Minutus है।
इसका प्राकृतिक आवास ड्राइ सवाना, सबट्रॉपिकल, ट्रॉपिकल ड्राई स्रबलैंड और भूमध्यसागर की तरह की वनस्पति है। इसका घोंसला 15 सेंटीमीटर ऊंचा, 9 सेंटीमीटर गहरा और इतना ही चोड़ा होता है। चिड़िया इस घोसले को बनाने के लिए कॉटन वूल जैसी मुलायम सामग्री का इस्तेमाल करती है और यह दक्षिण अफ्रीका सबसे छोटी पक्षियों में से एक है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-'प्रकृति सच में लाजवाब है। मुझे लगता है कि इस चिड़िया को अपने कॉरपोरेट रिस्क और कॉरपोरेट स्ट्रैटजी डिपार्टमेंट्स में रिक्रूट करना चाहिए।'
विज्ञापन
Nature is simply brilliant. I think we need to recruit these birds for our Corporate Risk and Corporate Strategy Departments! pic.twitter.com/HCZ231mXp6
— anand mahindra (@anandmahindra) August 6, 2022