फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anand Mahindra Shares Video Of low Cost Car Says Tesla May Not Be Able To Match This

आनंद महिंद्रा ने बैलगाड़ी का ऐसा वीडियो शेयर किया, देखकर आप भी कहेंगे- वाह! क्या गाड़ी है

Fri, 25 Dec 2020 12:24 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 25 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anand Mahindra Shares Video Of low Cost Car Says Tesla May Not Be Able To Match This
आनंद महिंद्रा

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर मजेदार वीडियो और स्टोरी शेयर करते हैं। इस बार आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो अमेरिकन इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी सोचने पर मजबूर कर सकता है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने एक बैलगाड़ी का वीडियो शेयर किया है। इस बैलगाड़ी के पिछले हिस्से को जुगाड़ तकनीक से कार का आकार दिया गया है। कार के आधे हिस्से को दो बैल खींचते नजर आ रहे हैं।



महिंद्रा बोले, टेस्ला भी ऐसी गाड़ियां नहीं बना सकता
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर  वीडियो को शानदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। इस ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को टैग भी कर दिया है। महिंद्रा ने लिखा है, “मुझे नहीं लगता कि टेस्ला की गाड़ियां भी इस लो मेंटेनेंस रिन्यूएबल और एनर्जेटिक कार का मुकाबला कर सकती हैं।उत्सर्जन स्तर के बारे में तो बिल्कुल नहीं।” आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोगों के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं।

आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो दक्षिण भारत का माना जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक बैलगाड़ी सड़क पर खड़ी है। इसके पिछले हिस्से में एंबेसडर का पिछला हिस्सा लगा हुआ है। उसे बेहद अच्छे से सजाया गया है। बैलगाड़ी में जो भी बैठता है, उसे इसी एंबेसडर कार के हिस्से में बैठना होता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया
सोशल मीडिया पर जुगाड़ के इस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को उन्होंने ट्विटर पर 23 दिसंबर को शेयर किया था, जिसके अब तक तीन लाख 90 हजार के करीब व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 29 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4,500 से ज्यादा बार रिट्वीट्स किया जा चुका है।भारतीय जुगाड़ में सबसे आगे होते हैं और इस बात से बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी सहमत हैं। वो अपने ट्विटर अकाउंट पर कई जुगाड़ वीडियो शेयर कर चुके हैं, जिन्हें खूब पसंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed