फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anand Mahindra posting a video of a man who riding a bicycle without holding a handle with big bundle on his head

Viral video: सिर पर भारी गठरी, साइकिल का हैंडल हवा के 'हाथ', आनंद महिंद्रा को भाया लड़के का ये अंदाज

Wed, 30 Mar 2022 02:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Mar 2022 02:09 AM IST
सार

आनंद महिंद्रा ने इस आदमी को ह्यूमन सेगवे का नाम दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह आदमी ह्यूमन सेगवे है और इसके शरीर में जायरोस्कोप है और संतुलन की अविश्वसनीय है।

विज्ञापन
Anand Mahindra posting a video of a man who riding a bicycle without holding a handle with big bundle on his head
सिर पर बड़ी गठरी, बिना हैंडल पकड़े शख्स चला रहा साइकिल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उद्योगपति आनंद महिंद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है कि इसमें एक गांव का आदमी अपने सिर पर बड़ी गठरी को लेकर बिना हैंडल पकड़े साइकिल चला रहा है। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन


इस वीडियो को किसी ने अपनी गाड़ी से शूट किया जो उस आदमी की साइकिल के पीछे चल रही थी। मुख्य रूप से यह वीडियो प्रफुल्ल एमबीए चाय वाला द्वारा पोस्ट किया गया था, लेकिन आनंद महिंद्रा को यह वीडियो इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने खुद भी इस पोस्ट को शेयर कर दिया।
विज्ञापन


आनंद महिंद्रा ने जाहिर की चिंता
आनंद महिंद्रा ने इस आदमी को ह्यूमन सेगवे का नाम दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह आदमी ह्यूमन सेगवे है और इसके शरीर में जायरोस्कोप है और संतुलन की अविश्वसनीय है। साथ ही कहा मुझे इस बात से दुख होता है कि हमारे देश में उनके जैसे बहुत से लोग हैं जो प्रतिभाशाली जिमनास्ट/खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन उन्हें स्पॉट या प्रशिक्षित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो ज्यादा देर का नहीं, वीडियो अचानक समाप्त हो जाता है जब साइकिल पर सवार आदमी सड़क से निकल कर गांव की ओर मुड़ता है। ट्विटर यूजर्स ने युवा साइकिल सवार के प्रयासों की सराहना की, उनमें से कुछ ने कहा कि इस वीडियो ने उनके बचपन की याद दिला दी।


चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो
ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को लगभग चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। करीब 66 हजार लाइक्स और आठ हजार से ज्यादा रीट्वीट हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह के रत्नों को खोजने के लिए हमें गांवों में जाना होगा। इसके अलावा एक ने लिखा कि मैं जो देखता हूं जिस सड़क पर इतनी अच्छी नहीं है। वह गड्ढों की चिंता किए बिना खुद को आसानी से प्रतिभा के साथ संतुलित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed