फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   anand mahindra on 41 workers trapped inside the tunnel in Uttarkashi Uttarakhand

Uttarakhand: 'आपने याद दिलाया कि कोई सुरंग..', 41 मजदूरों के बचाव अभियान की सफलता पर बोले आनंद महिंद्रा

Wed, 29 Nov 2023 08:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 29 Nov 2023 08:18 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने उन सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने 41 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। 

विज्ञापन
anand mahindra on 41 workers trapped inside the tunnel in Uttarkashi Uttarakhand
Anand Mahindra - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड के सिल्कयारा के एक सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सफलता तब मिली जब कल यानी की मंगलवार को रैट माइनर्स को बुलाकर आखिरी हिस्से को मैन्यूअल रूप से खोदा गया। मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाले जाने के बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि बचाव कर्मियों ने बताया कि किसी भी सुरंग से निकलना मुश्किल नहीं है। इन्होंने सभी भारतीय नागरिकों का उत्साह बढ़ाया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा, 'उन सभी लोगों का धन्यवाद, जो पिछले 17 दिनों से 41 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। यह किसी भी खेल के जीत से कई अधिक है। आपने सभी का उत्साह बढ़ाया है। आपने यह याद दिलाया कि किसी भी सुरंग से बाहर निकलना मुश्किल नहीं है। जब प्रार्थना और काम साथ में हो तब कोई भी टास्क असंभव नहीं है। 
विज्ञापन


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'श्रीमान आपने सही कहा, जो भी इस काम से जुड़े उन्हें सलाम। आपलोगों ने बहुत ही अच्छा काम किया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर अच्छा लगा। 41 मजदूर, 17 दिन और कई प्रार्थनाएं। इंतजार खत्म हुआ।' भारत महान है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राहत की खबर। बचावकर्मियों को सलाम।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय आपद राहत बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने पहले अंदर जाकर स्थिति का मूल्यांकन किया और फिर कुछ मजदूरों को स्ट्रेचर की सहायता से बाहर निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि सभी मजदूर स्वस्थ है। आपातकाल स्थिति के लिए वायु सेना का चिनूक चॉपर मौके पर मौजूद था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटनास्थन पर मौजूद थे। 

प्रधानमंत्री ने की बचाव कर्मियों की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए सुरंग में फंसे मजदूरों के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा, 'उत्तरकाशी में हमारे भाईयों का रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता सभी को भावुक कर रही है। सुरंग में फंसे लोगों के लिए मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी ठीक हो।' 


मजदूरों को बचाने में जुटे बचावकर्मियों की भी पीएम मोदी ने सराहना की है। उनके साहस और हिम्मत के कारण ही सभी फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया। पीएम मोदी ने कहा कि मजदूरों को एक नया जीवन मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed