फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An infant dies in ambulance family accused the driver to took long lunch break

एंबुलेंस में नवजात की मौत, परिवार वालों ने चालक पर देर तक खाना खाने का लगाया आरोप

Tue, 11 Aug 2020 10:38 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 11 Aug 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
An infant dies in ambulance family accused the driver to took long lunch break
एंबुलेंस में एक नवजात की मौत - फोटो : अमर उजाला

उड़ीसा के मयूरभांज जिले में एक दंपती के एक साल के बेटे की मृत्यु हो गई। दंपती ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस के चालक ने लंच ब्रेक काफी लंबा ले लिया था और बच्चे को तुरंत मेडिकल की जरूरत थी। परिवार वालों ने कहा कि एंबुलेंस चालक ने खाना खाने के लिए समय ज्यादा ले लिया, जिस कारण उनके बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन



निरंजन बेहरा और गीता बेहरा के एक साल के बच्चे को बारिपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे में डायरिया जैसे लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। हालांकि पीआरएम अस्पताल ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवार वालों को जल्द ही एक एंबुलेंस करा दी गई, जिसमें वो नवजात और उसके माता-पिता थे और एंबुलेंस एससीबी अस्पताल के लिए निकल पड़ी लेकिन रास्ते में एंबुलेंस चालक और फार्मासिस्ट ने खाना खाने का निश्चय किया। परिवार ने बताया कि दोनों ने वादा किया था कि वो जल्द वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस में एक घंटे इंतजार करने के बाद बच्चे के पिता निरंजन बेहरा ढाबे के अंदर गए जहां वो दोनों बैठकर खाना खा रहे थे। हालांकि उन दोनों ने निरंजन से कहा था कि वो बच्चे की स्थिति से अवगत हैं। वो दोनों लगभग 90 मिनट के बाद आए लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। 

मृतक बच्चे के मामा परमानंद बेहरा ने कहा कि अगर चालक और फार्मासिस्ट लंबा ब्रेक नहीं लेते तो शायद हम बच्चे को बचा लेते। एंबुलेंस ने कटक की ओर जाना शुरू किया लेकिन तब तक बच्चे की हालत नाजुक हो चली थी और बारिपदा से दस किलोमीटर दूर कृष्णाचंद्रपुर में बच्चे ने दम तोड़ दिया।


बच्चे को कृष्णाचंद्रपुर कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे के मृत होने की बात कही। 

हालांकि जिक्विटजा हेल्थकेयर लिमिटेड के जिला समन्वयक सायन बोस, जो 108 एंबुलेंस का भी संचालन करते है, उन्होंने चालक की ओर से होने वाली किसी भी प्रकार की देरी का खंडन किया। सायन बोस ने कहा कि वो दोनों लंच करने जरूर गए थे लेकिन 20 मिनट में ही आ गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed