फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amul india shared special doodle on social media

अमूल ने ‘मस्का बंधन’ से मनाया रक्षाबंधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया डूडल

Tue, 04 Aug 2020 03:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 Aug 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
amul india shared special doodle on social media
अमूल का रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बनाया गया डूडल। - फोटो : Twitter

हर मौके के लिहाज से अपने विज्ञापन के लिए डूडल बनाने वाली डेयरी कंपनी अमूल ने रक्षाबंधन के मौके पर एक खास डूडल बनाकर भाई-बहन के इस त्यौहार को समर्पित किया है। अमूल ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘मस्का बंधन’ टाइटल से डूडल साझा किया। इसके साथ ही उसने लिखा है ये स्नैक सबको भाइया!

विज्ञापन


विज्ञापन


इस डूडल में अमूल की शुभंकर अपने भाई की कलाई में राखी बांध रही है। वहीं भाई के दूसरे हाथ में ब्रेड है जिस पर मक्खन लगा हुआ है और पास ही में उपहार रखा हुआ है। दोनों भाई बहन पारंपरिक लिबास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूल ने साझा किया था 'गूगलबंदी' डूडल
वैसे तो अमूल अलग-अलग मौकों पर रचनात्मक पोस्ट करने के लिए जाना जाता है। रक्षा बंधन के लिए पोस्ट किए गए डूडल से पहले अमूल ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को लेकर एक डूडल शेयर किया था। यह डूडल सुंदर पिचाई के भारत में 10 बिलियन डॉलर का निवेश करने को लेकर बनाया गया था।  

अमूल ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की जिसमें सुंदर पिचाई और अमूल की जानी मानी शुभंकर लड़की एक साथ खाने का आनंद ले रहे हैं। इस तस्वीर पर कैप्शन दिया गया था- “Pichai aur India ki Googlebandi!”   
 
अमूल के इस पोस्ट को अब तक हजारों लाइक मिल चुके हैं। इस पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट भी किए हैं। कोई अमूल के इस रचनात्मक पोस्ट की तारीफ कर रहा था तो कोई सवाल कर रहा था।

एक व्यक्ति ने लिखा कि मैं सिर्फ उस व्यक्ति से मिलना चाहता हूं जो अमूल की क्रिएटिव टीम को लीड कर रहा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मैं भी उनकी इस रचनात्मक टीम का प्रशंसक हूं। 


 डिजिटल इंडिया का सपना साकार करेगा गूगल का निवेश
बता दें कि गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए गूगल अगले 5-10 सालों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाला है। गूगल का यह निवेश इक्विटी इनवेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम इंडस्ट्री में होगा। गूगल ने सीबीएसई के साथ साझेदारी की घोषणा भी की हुई है, इसके तहत ई-लर्निंग का विस्तार किया जाएगा और देश के 22 हजार स्कूलों के 10 लाख शिक्षकों को ई-क्लास के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed