{"_id":"5af2a8a24f1c1b9d098b8ed5","slug":"amu-vc-tariq-mansoor-meets-rajnath-singh-over-jinnah-portrait","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्ना विवाद: AMU के वाइस चांसलर ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, सवालों पर साधी चुप्पी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जिन्ना विवाद: AMU के वाइस चांसलर ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, सवालों पर साधी चुप्पी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 May 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात विश्वविद्यालय में जिन्ना की फोटो लगाने के ऊपर हुए विवाद के सिलसिले में हुई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मंसूर ने इसे बेकार का मामला बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जिन्ना की तस्वीर AMU में 1938 से है, इस तरह की तस्वीरें बॉम्बे हाइकोर्ट, साबरमती आश्रम के साथ-साथ और भी कई जगहों पर हैं। यह बिना मतलब का मुद्दा है।'
विज्ञापन
आपको बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़, आगजनी और बवाल हुआ था।
विज्ञापन
इस मामले में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई थी और दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। इनके नाम अमित गोस्वामी और योगेश वार्ष्णेय हैं।