Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AMU Portrait controversy: Now Sir Syed Ahmed picture disappeared from guest house

एएमयू बवाल प्रकरण: अब गेस्ट हाउस से सर सैयद अहमद की तस्वीर ‘गायब’

Sat, 05 May 2018 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Updated Sat, 05 May 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
AMU Portrait controversy: Now Sir Syed Ahmed picture disappeared from guest house
aligarh muslim university - फोटो : ani
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के प्रकरण के बीच ही एक और तस्वीर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जिले के खैर कस्बे में स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लगी एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खां की तस्वीर गायब गई है। यह तस्वीर किसने हटाई इसकी जानकारी चौकीदार से लेकर पीडब्ल्यूडी के अफसरों तक किसी को नहीं है।
विज्ञापन


सर सैयद के साथ यहां पर महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री आदि की तस्वीरें लगी थीं। सभी तस्वीरें अपने स्थान पर हैं, लेकिन सर सैयद की तस्वीर अचानक गायब हो जाने से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं। गेस्ट हाउस के चौकीदार पप्पू का कहना है कि बुधवार तक तस्वीर लगी हुई थी। उसके बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। उसे लेकर वह अस्पताल गया। जब वापस आया तो वहां तस्वीर नहीं थी। अंदरखाने चर्चा है कि भाजपा के एक नेता के कहने पर ये तस्वीर हटाई गई है, क्योंकि यहां पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर नहीं होने पर नेताजी नाराज हो गए थे। 
विज्ञापन


दरअसल, बीते बुधवार को इसी गेस्ट हाउस में लोहागढ़ प्रकरण को लेकर भाजपा नेताओं की मंथन बैठक हुई थी। लोहागढ़ में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के रात्रि प्रवास के दौरान दलित के घर में होटल से खाना मंगाकर खाने के मामले को लेकर हुई फजीहत पर भाजपा नेता वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा नेताओं ने ये कहा 

AMU Portrait controversy: Now Sir Syed Ahmed picture disappeared from guest house
aligarh muslim university - फोटो : ani
इस बैठक में सांसद सतीश गौतम, खैर के भाजपा विधायक अनूप प्रधान सहित स्थानीय भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक उस समय कुछ नेताओं ने सर सैयद की तस्वीर लगी होने पर आपत्ति जताई थी। 

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रदीप रत्नम का कहना है कि गेस्ट हाउस में सर सैयद की तस्वीर हटाए जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है। शनिवार को इस संबंध में जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

भाजपा नेताओं ने ये कहा 

भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि 'लोहागढ़ प्रकरण को लेकर स्थानीय नेताओं से बात करने बुधवार को गेस्ट हाउस गया था। उस समय तस्वीर को लेकर कोई बात नहीं हुई।'

वहीं खैर विधानसभा से भाजपा विधायक अनूप प्रधान का कहना है कि, 'खैर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सर सैयद की तस्वीर लगी थी। बुधवार को भाजपा नेताओं की वार्ता के दौरान मैंने भी देखी। किसने हटवाई मुझे नहीं मालूम।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed