फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amruta Fadnavis says culture of Khaunga Khane Bhi Dunga prevailing in Maharashtra news in Hindi

महाराष्ट्र: अमृता फडणवीस ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा- हावी हो रही है 'खाऊंगा, खाने भी दूंगा' की संस्कृति

Thu, 24 Mar 2022 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Mar 2022 11:04 PM IST
सार

अमृता फडणवीस ने राज्य सरकार के नेताओं पर भ्रष्टाचार में शामिल रहने का और ऐसे अन्य लोगों को बचाने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन सरकार है, जिसका नेतृत्व शिवसेना कर रही है।

विज्ञापन
Amruta Fadnavis says culture of Khaunga Khane Bhi Dunga prevailing in Maharashtra news in Hindi
अमृता फडणवीस - फोटो : facebook/amrutafadnavisofficial

विस्तार

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महाराष्ट्र की शिवसेना की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नेता खुद तो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं ही और अन्य भ्रष्ट लोगों को भी बचा रहे हैं।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं अमृता फडणवीस ने कहा, मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में जो स्थिति बन रही है वह ऐसी है कि 'खाऊंगा, खिलाऊंगा, खाने भी दूंगा और खाने वालों की रक्षा भी करूंगा।' उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि राज्य में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो।

विज्ञापन

पटोले ने आईपीएस अफसर शुक्ला पर किया 500 करोड़ की मानहानि का दावा

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में आईपीएस अधिकारी व पूर्व राज्य खुफिया प्रमुख रश्मि शुक्ला के खिलाफ दीवानी न्यायालय में 500 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा ठोका है। 

हाल ही में दायर मानहानि याचिका में पटोले ने कथित अवैध फोन टैपिंग से जुटाई गई जानकारी के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए स्थायी तौर पर निषेधाज्ञा जारी करने की मांग की है।

दीवानी न्यायालय के जस्टिस वीबी गोरे ने बुधवार को शुक्ला व अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया था। नोटिस में सभी को 12 अप्रैल से पहले जवाब दाखिल करने को कहा गया था। शुक्ला वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्तिपर हैदराबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed