फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amritsar: chronology of train accidents in India

अमृतसर हादसा: जानिए देश में हुए अब तक के बड़े रेल हादसे

Sat, 20 Oct 2018 03:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Oct 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
Amritsar: chronology of train accidents in India
डेमो - फोटो : डेमो
पंजाब के अमृतसर में रावण दहन के दौरान करीब 50 लोगों के मौत हो गई। अमृतसर में जौड़ा फाटक पर जिस जगह रावण दहन हो रहा था वहां नजदीक ही रेलवे ट्रैक है। तेज आतिशबाजी और पटाखों की आवाज के चलते लोग ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान लोकल ट्रेन बेहद तेज रफ्तार से गुजरी और लोगों को कुचलती चली गई। हादसे में करीब 50 लोगों की मौत हो गई। भारत में इस तरह के रेल हादसों पर एक नजर।
विज्ञापन




22 जनवरी 2017 - आंध्रप्रदेश के विजयनगरम ज़िले में हीराखंड एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से क़रीब 39 लोग मारे गए.

20 नवंबर 2016 - कानपुर के पास पुखरायां रेल हादसे में 150 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई.  

20 मार्च 2015 - देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी जिसमें 34 लोग मारे गए थे.

28 दिसंबर 2013बंगलूरू-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से 26 लोगों की मौत हुई थी. इसी साल 19 अगस्त को राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बिहार के खगड़िया ज़िले में 28 लोगों की जान चली गई थी
विज्ञापन


30 जुलाई 2012 साल 2012 में लगभग 14 रेल हादसे हुए. इनमें पटरी से उतरने और आमने-सामने टक्कर दोनों तरह के हादसे शामिल हैं. 30 जुलाई 2012 को दिल्ली से चेन्नई जाने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक कोच में नेल्लोर के पास आग लग गई थी जिसमें 30 से ज़्यादा लोग मारे गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन


07 जुलाई 2011उत्तर प्रदेश में ट्रेन और बस की टक्कर में 38 लोगों की मौत हो गई थी।

20 सितंबर 2010मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकराई. इस टक्कर में 33 लोगों की जान चली गई और 160 से ज़्यादा लोग घायल हुए.

19 जुलाई 2010पश्चिम बंगाल में उत्तर बंग एक्सप्रेस और वनांचल एक्सप्रेस की टक्कर हुई. 62 लोगों की मौत हुई और डेढ़ सौ से ज़्यादा घायल हुए.

28 मई 2010पश्चिम बंगाल में संदिग्ध नक्सली हमले में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पटरी से उतरी. इस हादसे में 170 लोगों की मौत हो गई.

3 अगस्त 1999दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल अवध-असम एक्सप्रेस से गैसल, पश्चिम बंगाल में टकराई. 285 की मौत और 312 घायल हुए थे.

26 नवंबर 1998फ्रंटियर मेल सियालदाह एक्सप्रेस से खन्ना, पंजाब में टकराई. 108 की मौत, 120 घायल.

14 सितंबर 1997अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में एक नदी में जा गिरी. 81 की मौत, 100 घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed