फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amrita Sher-gil painting becomes most expensive work by Indian Big news in hindi

Big News: अमृता शेरगिल की पेंटिंग 61.8 करोड़ में बिकी, वारंगल में रैगिंग पर MBBS के सात छात्रों के खिलाफ केस

Tue, 19 Sep 2023 06:31 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 19 Sep 2023 06:31 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें प्रमुख खबरें... 

विज्ञापन
Amrita Sher-gil painting becomes most expensive work by Indian Big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

20वीं सदी के महान कलाकारों में से एक अमृता शेरगिल की पेंटिंग ‘द स्टोरी टेलर’ 61.8 करोड़ रुपये में बिकी। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय कलाकृति बन गई है। 1937 में बनी इस पेंटिंग की नई दिल्ली में शनिवार को नीलामी की गई थी। पिछले महीने ही सैयद हैदर रजा की 1989 की पेंटिंग ‘जेस्टेशन’ मुंबई में 51.75 करोड़ रुपये में बेची गई थी।

विज्ञापन


केरल में 218 नमूनों की जांच में निपाह संक्रमण की पुष्टि नहीं
केरल सरकार ने सोमवार को कहा कि राज्य में 16 सितंबर से निपाह वायरस के संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 218 लोगों के नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है। केंद्रीय दल जमीनी स्तर पर उतरकर सभी संबंधित जगहों पर सर्वेक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिला को व्हाट्सएप पर तीन तलाक, पति के खिलाफ केस
कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले में पति ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया। महिला ने सुलिया पुलिस थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला का पति विदेश में काम करता है। दंपती की दो बेटियां हैं। आरोपी अब्दुल रशीद केरल के त्रिशूर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 करोड़ की धोखाधड़ी में छह ठिकानों पर ईडी के छापे
केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माकपा नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में हुई 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस क्रम में एजेंसी ने सोमवार को धोखाधड़ी वाले लेनदेन से जुड़े व्यक्तियों के करीब आधा दर्जन परिसरों पर छापे मारे। ईडी सूत्रों ने कहा कि करुवन्नूर बैंक से धोखाधड़ी कर लिए गए ऋण से लाभान्वित होने वाले कुछ नए लोगों की पहचान कर एजेंसी ने उनके परिसरों पर कार्रवाई की। करीब एक महीने पहले, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत पूर्व मंत्री और सीपीआई (एम) विधायक एसी मोइदीन और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापा मारा था। पूर्व में इस मामले में माकपा विधायक मोइदीन से नौ घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है।

सीएम विजयन की बेटी के खिलाफ जांच की मांग करने वाले का शव मिला
केरल में राजनीतिक नेताओं और शीर्ष नौकरशाहों के खिलाफ अदालतों में भ्रष्टाचार के कई बड़े मामले लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश बाबू सोमवार को कलामस्सेरी स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। बाबू ने हाल ही में सतर्कता अदालत का रुख कर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी और उनकी एक निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड के साथ वित्तीय लेन-देन की जांच की मांग की थी। 

वारंगल में रैगिंग पर एमबीबीएस के सात छात्रों के खिलाफ केस
तेलंगाना के वारंगल में सरकार संचालित काकतिया मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर छात्र की रैगिंग और पिटाई के मामले में सात एमबीबीएस छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रैगिंग की यह घटना 14 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने बताया कि रैगिंग के आरोपी तीसरे वर्ष के छात्र हैं और घटना का शिकार बना जूनियर दूसरे वर्ष का छात्र है। उसकी शिकायत पर ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि सीनियर छात्रों के कहने पर पानी न लाने पर जूनियर छात्र की पिटाई की गई थी।

अब दिव्यांगता के आधार पर छात्रों को कोर्स चुनने की मिलेगी सुविधा
अब छात्रों को दिव्यांगता के आधार पर उच्च शिक्षण संस्थानों में कोर्स चुनने और क्रेडिट की सुविधा मिलेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत सामान्य छात्रों की तरह दिव्यांगों को सुविधा देने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए हैं। इसका उद्देश्य ऐसे छात्रों को मुख्य, वैकल्पिक, कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों के चयन में सहूलियत देने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी की सहायता से पढ़ाई में मदद का मौका देना भी शामिल है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, आईआईटी, एनआईटी समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को दिशानिर्देश भेज दिए हैं। इसके तहत दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर स्नातक व स्नातकोत्तर में कोर्स चुनने का मौका मिलेगा। अभी तक सभी दिव्यांगजनों के लिए पढ़ाई में एक जैसे दिशानिर्देश थे, जबकि दिव्यांगता अलग-अलग होती है। मसलन किसी को कम दिखाई देता है, किसी को लिखने में दिक्कत होती है तो कोई देरी से समझता है।

जोहानिसबर्ग में तीन साल के बाद गांधी वॉक का आयोजन
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के लेनासिया उपनगर में वार्षिक ‘गांधी वॉक’ के 35वें संस्करण का आयोजन किया गया। छह किमी लंबी पदयात्रा में 2,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। वर्ष 2020 में प्रस्तावित ‘गांधी वॉक’ से लगभग एक माह पूर्व कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गांधी वॉक समिति ने पदयात्रा को बेमुद्दत स्थगित करने का फैसला किया था। 2020 में राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने इस पदयात्रा के लिए निर्धारित तारीख से एक पखवाड़े पहले संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। मौजूदा ‘गांधी वॉक’ में महात्मा गांधी के हमशक्ल हरिवर्दन पीतांबर एक बार फिर शामिल हुए। वह इस पूरी यात्रा का आकर्षण बने रहे।


रो खन्ना चीन दौरे पर करेंगे अमेरिकी सांसदों का नेतृत्व
भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना चीन दौरे पर जाने वाले अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की योजना बना रहे हैं। वह महीने भर पहले भारत की ऐसी ही एक यात्रा का सफल नेतृत्व कर चुके हैं। खन्ना ने कहा, यह एक द्विदलीय यात्रा होगी। मैंने आर्थिक संबंधों को पुनः संतुलित करने का आह्वान किया है। खन्ना चीन की नीतियों के खिलाफ मुखर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं कहता हूं, आइए विनिर्माण को स्वदेश लाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed