फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amrit Mahotsav: PM pay tribute to heroes at 'Meri Mati Mera Desh' conclusion, address on October 31

अमृत महोत्सव: 'मेरी माटी मेरा देश' के समापन पर वीरों को श्रद्धांजलि देंगे पीएम, 31 अक्तूबर को होगा संबोधन

Sat, 28 Oct 2023 06:08 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 06:08 AM IST
सार

इस दौरान राज्य अपनी संस्कृति और कला को भी प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड़,ओडिसा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वहीं, चुनावी राज्यों से राज्यपाल शामिल होंगे।

विज्ञापन
Amrit Mahotsav: PM pay tribute to heroes at 'Meri Mati Mera Desh' conclusion, address on October 31
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : @ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्तूबर को विजय चौक/कर्तव्य पथ पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन पर 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 766 जिलों के 7,000 प्रखंडों से 20 हजार से अधिक प्रतिनिधि अपने साथ 8,000 से अधिक अमृत कलश लेकर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, अमृत कलश यात्री ट्रेन, बस और स्थानीय परिवहन से 29 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेंगे। एक भारत- श्रेष्ठ भारत का संदेश देते हुए सोमवार को अपने कलश की मिट्टी को एक विशाल अमृत कलश में डालेंगे।
विज्ञापन


कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल
इस दौरान राज्य अपनी संस्कृति और कला को भी प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड़,ओडिसा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वहीं, चुनावी राज्यों से राज्यपाल शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में 2.36 करोड़ पौधे लगाए गए
इस अभियान के तहत देशभर की पंचायतों में 2.36 करोड़ स्वदेशी पौधे लगाए गए हैं। वसुधा वंदन थीम के तहत 2.63 लाख अमृत वाटिकाएं बनाई गई हैं। साथ ही 2.33 लाख से अधिक शिलाफलकम बनाए गए हैं। इसके अलावा चार करोड़ पंच प्रण प्रतिज्ञा सेल्फी अपलोड की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed