{"_id":"5a8e47e54f1c1ba32a8b8bac","slug":"amrinder-sngh-handed-9-most-wanted-people-list-to-justin-trudeau","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने जस्टिन ट्रूडो को सौंपी 9 मोस्ट वांटेड लोगों की सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पंजाब सरकार ने जस्टिन ट्रूडो को सौंपी 9 मोस्ट वांटेड लोगों की सूची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर-ट्रूडो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात की। जिसमें ट्रूडो ने विश्वास दिलाया कि हमारा देश भारत या कहीं और के अलगाववादी आंदोलन का समर्थन नहीं करता है। अपनी एक हफ्ते लंबी यात्रा के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री ने एक निजी होटल में अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। मुलाकात से पहले ट्रूडो ने स्वर्ण मंदिर जाकर दर्शन किए थे।
विज्ञापन
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रूडो को कनाडा में रहने वाले 9 मोस्ट वांटेड लोगों की सूची दी जो कथित तौर से पंजाब में होने वाले अपराधों के लिए पैसे और हथियार सप्लाई करते हैं। इसके अलावा यह लोग राज्य के युवा और बच्चों को कट्टरपंथी बनाते हैं। अमरिंदर इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री और ट्रूडो की मुलाकात का राष्ट्रवादी छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) ने खालिस्तानी दहशतगर्दों की गतिविधियों के उठाए मुद्दे का स्वागत किया है।
विज्ञापन
एनएसएफ के महासचिव राजविंदर राजा ने कहा कि कनाडा हमेशा से ही भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालों को समर्थन देता रहा है। कनाडा की लिबरल पार्टी के कई नेता अलगाववादियों को समर्थन देते हैं। कनाडा सरकार भी खालिस्तानी समर्थकों का कनाडा में शरण देती है। यही लोग भारत में खालिस्तान के लिए आवाज उठानों वालों को कई तरह से फंडिंग करने के साथ-साथ भारत विरोधी प्रचार करने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन