फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amravati violence: Ex-Maha minister Anil Bonde of BJP arrested with 13 others

अमरावती हिंसा: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल बोंदे, मेयर समेत कई भाजपा नेता गिरफ्तार, बंद के दौरान उपद्रव का आरोप

Mon, 15 Nov 2021 09:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Nov 2021 09:57 PM IST
सार

अमरावती की जिला भाजपा अध्यक्ष निवेदिता चौधरी, शहर के मेयर चेतन गवांडे, भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Amravati violence: Ex-Maha minister Anil Bonde of BJP arrested with 13 others
गिरफ्तारी - फोटो : is

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अनिल बोंदे व 13 अन्य भाजपा नेताओं को अमरावती में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि 13 नवंबर को भाजपा द्वारा त्रिपुरा में हिंसा के विरोध में कराए गए बंद के दौरान दुकानों पर पथराव की घटना हुई थी। इसी आरोप में यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


बोंदे के अलावा अमरावती की जिला भाजपा अध्यक्ष निवेदिता चौधरी, शहर के मेयर चेतन गवांडे, भाजपा प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। 

विज्ञापन


14 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस
अमरावती शहर में बीते शुक्रवार व शनिवार को हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर पुलिस ने 14,673 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हिंसा के कुल 26 मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रजा एकेडमी ने एक त्रिपुरा में हिंसा के विरोध में बगैर इजाजत रैली निकाली थी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पथराव की घटनाएं हुई थीं। इससे एक दिन पूर्व भाजपा द्वारा आयोजित बंद के दौरान राजकमल चौक व आसपास के क्षेत्रों में दुकानों पर पथराव हुआ था। इसके बाद अमरावती शहर में चार दिन का कर्फ्यू लगाया गया था और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। 


रविवार को स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन के बाद जिले के चार और कस्बों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। पुलिस के अनुसार रजा एकेडमी द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा को लेकर 8364 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 12 नवंबर को जिला कलेक्टोरेट तक निकाले गए जुलूस की कोई इजाजत नहीं ली गई थी। 

इस बीच, सोमवार दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच दो घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। हालांकि, इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed