{"_id":"602bb1e02b90876e5871b641","slug":"amravati-mp-navneet-kaur-rana-got-murder-threat-on-a-shivsena-letterhead","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अमरावती सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी, शिवसेना से कनेक्शन!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: अमरावती सांसद नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी, शिवसेना से कनेक्शन!
Tue, 16 Feb 2021 06:50 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा
- फोटो : instagram.com/navneetravirana
महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा सीट से विधायक नवनीत राणा को लोकसभा में शिवसेना के खिलाफ बोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। खास बात यह है कि यह धमकी सत्ताधारी शिवसेना के लेटरहेड पर लिख कर दी गई है। सांसद ने इसे लेकर शिवसेना नेता संजय राउत पर आरोप लगाया है और नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एफआईआर की कॉपी 13 फरवरी 2021 की है। इसमें सांसद ने कहा है कि आठ फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मेरे भाषण के खिलाफ शिवसेना पार्टी के लेटरहेड पर अनजान पत्र के माध्यम से गालियों और अपशब्दों का प्रयोद करने हुए आठ दिन में माफी न मांगने पर मुझे और पति को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
एफआईआर में सांसद ने कहा है कि हमें शक है कि शिवसेना के नेता संजय राउत और शिवसेना के पूर्व सांसद आनंदराव अडसुन ने यह पत्र भिजवाया है। ऐसे शब्द लोकतंत्र के लिए बिलकुल अच्छे नहीं हैं। सांसद ने बताया कि मुझे अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी भरे फोनकॉल भी किए जा रहे हैं। यह किसी भी सामान्य महिला के खिलाफ गंभीर अपराध है।
विज्ञापन