फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amitabh feels guilty for not fullfilling promises as MP

राजनेता के रूप में वादे पूरे न कर पाने का है मलाल: Big B

Fri, 16 Sep 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
Amitabh feels guilty for not fullfilling promises as MP
amitabh bachchan

महानायक अमिताभ बच्चन का राजनीति के साथ भले ही कम समय वास्ता रहा हो लेकिन वह उसे अभी भूले नहीं हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद के लोगों से किए गए वादों को पूरा न कर पाने का मलाल है।

विज्ञापन


इस कारण वह अब भी उस दौर से उबर नहीं पाए हैं।

बच्चन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘मैंने वह सब करने की कोशिश की जो मैं समाज के लिए कर सकता था, लेकिन इस बात को लेकर इलाहाबाद के लोगों मे मेरे प्रति हमेशा नाराजगी रहेगी।’ 

विज्ञापन

'राजनीति में भावनाओं की कोई जगह नहीं'

Amitabh feels guilty for not fullfilling promises as MP
amitabh bachchan

73 वर्षीय राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने अपने पुराने पारिवारिक दोस्त राजीव गांधी के समर्थन में राजनीति में प्रवेश करने के लिए 1984 में अभिनय से कुछ समय के लिए दूरी बनाई थी।

उन्होंने इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ा था और बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, उनका राजनीतिक कैरियर थोड़े समय के लिए ही रहा क्योंकि उन्होंने तीन साल बाद ही इस्तीफा दे दिया था।

बच्चन ने कहा राजनीति में शामिल होने का निर्णय भावनात्मक था लेकिन जब वह इसमें प्रवेश कर गए तो उन्हें पता लगा कि राजनीति में भावनाओं का कोई स्थान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed