अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को लेकर वीडियो किया साझा, पीएम मोदी ने किया रीट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप जानते हैं कि हाल ही में चीन के विशेषज्ञों ने पाया कि कोरोना वायरस मानव मल में कई हफ्तों तक जीवित रह सकता है। फिल्म कलाकार अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से जुड़े इस तथ्य को सामने रखते हुए नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है। उनके इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्हाेंने बताया कि यही वजह है कि यह वायरस मक्खियों केे जरिए भी फैल सकता है। ऐसे में इसके खिलाफ जंग जीतना बेहद अहम है।
अमिताभ ने यह भी कहा कि देश इस समय जब कोरोना वायरस से जूझ रहा है, सभी नागरिकों को इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मरीज जब ठीक हो जाए, तब भी उसके मल में कोरोना वायरस जिंदा रहता है। ऐसे व्यक्ति के मल पर बैठी मक्खियां अगर दुर्भाग्य से फल, सब्जियों, खाने या हमारे द्वारा छू जाने वाली सतह पर बैठ जाएं तो यह वायरस और फैल सकता है।
T 3481 - A study in the @TheLancet shows that coronavirus lingers on human excreta much longer than in respiratory samples.
विज्ञापन विज्ञापन
Come on India, we are going to fight this!
Use your toilet: हर कोई, हर रोज़, हमेशा । Darwaza Band toh Beemari Band! @swachhbharat @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/VSMUHdjXKG— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 25, 2020
अमिताभ ने कहा कि इसलिए आवश्यक है कि हम सभी उसी प्रकार का जनआंदोलन बनाएं जैसे हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन बनाया था। जिस तरह हम सबने दो बूंद जिंदगी अभियान के जरिए देश को पोलियो वायरस से मुक्त किया था।
कोरोना वायरस को रोकने के लिए यह तीन काम करें
1. अपने शौचालय का ही उपयोग करें, खुले में शौच के लिए हरगिज न जाएं।
2. सामुदायिक दूरी बनाए रखें, केवल आपात स्थिति में ही घर से बाहर निकलें।
3. दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन से कम से कम बीस सेकंड धोयें और अपने आंख, नाम, मुंह को न छुएं।
पीएम मोदी ने किया शेयर
अमिताभ के इस वीडियो को पीएम मोदी द्वारा शेयर किया गया। इसे दो घंटे में सवा लाख से अधिक लोगों ने देख डाला। वहीं 20 हजार ने पसंद और पांच हजार ने रीटवीट किया।