फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amitabh Bachchan and Sachin Tendulkar feature in new Swachh Bharat videos

स्वच्छ भारत के विज्ञापन में दिखेंगे अमिताभ और सचिन

Tue, 27 Sep 2016 05:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 05:26 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Sachin Tendulkar feature in new Swachh Bharat videos
- फोटो : newsrepublica.com

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन जल्द ही देशवासियों के सामने नए रोल में नजर आएंगे। दोनों ही महान नायकों ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांडिंग शुरू कर दी है। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने दोनों को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन में ये जल्द ही शौचालय की उपयोगिता बताते नजर आएंगे। 

केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को इस विज्ञापन का वीडियो और ऑडियो जारी कर दिया। वीडियो में 73 वर्षीय बच्चन ने लोगों से स्वच्छता मिशन में साथ देने का आह्वान किया है तो सचिन ने कहा है कि सब लोग शौचालय का प्रयोग करें तो सबका विकास होगा। इस विज्ञापन का अनुवाद कुछ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


तोमर ने कहा कि ये दोनों सितारे इस कार्य को लेकर समर्पित हैं। काफी व्यस्तता के बावजूद ये जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि बड़े से बड़े लोग इस अभियान के साथ जुड़ रहे हैं। मंत्रालय की तैयारी दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती के दिन स्वच्छ भारत अभियान को नए कलेवर में सामने लाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed