फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amitabh bacchan and other praise Dhoni's victory over Bangladesh

अमिताभ ने की धोनी की जमकर तारीफ

Thu, 24 Mar 2016 10:25 PM IST
बीबीसी/नई दिल्ली
बीबीसी/नई दिल्ली Updated Thu, 24 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bacchan and other praise Dhoni's victory over Bangladesh
रोचक मुकाबले के बाद भारत ने बांग्लादेश को हराया था - फोटो : BBC
वर्ल्ड टी20 के भारत-बांग्लादेश मुकाबले में भारत की रोमांचक जीत सोशल मीडिया पर खासी चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत ने बांग्लादेश को एक रन से हरा दिया। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया- "एमएस धोनी आज रात बांग्लादेश के खिलाफ आप शानदार रहे। अंतिम गेंद तक जिस रणनीति से तुमने खेला वो कोई मजाक नहीं है।"
विज्ञापन


साथ ही कुछ तल्ख अंदाज में उन्होंने ये भी लिखा- "पूरे सम्मान के साथ, एक भारतीय कमेंटेटर को यही शोभा देगा कि वो पूरे समय अन्य खिलाड़ियों की बात करने की जगह अपने खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा बात करें।"
विज्ञापन


अमिताभ को रीट्वीट करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने लिखा- "कहने के लिए और कुछ नहीं है।" सुरेश रैना ने ट्वीट किया- "अंत तक हौसला मत छोड़ें, तब तक खुशियां न मनाएं जब जीत नहीं जाते। क्या गेम है !"
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य लोगों ने बांग्लादेश की प्रशंसा की

Amitabh bacchan and other praise Dhoni's victory over Bangladesh
अमिताभ भी क्रिकेट के प्रशंसक हैं - फोटो : BBC
संजय मांजरेकर ने ट्वीट किया- "ऑन एयर जाने से पहले जो पल में धोनी के साथ बिताता हूँ, वो अनमोल हैं। उनके अनोखे क्रिकेटिंग माइंड की एक झलक मिलती है।"

जाने-माने क्रिकेट पत्रकार हर्षा भोगले ने ट्वीट किया- "धोनी की ख्याति में और इजाफा हुआ।" शिखर धवन ने ट्वीट किया- "मजा आ गया, इस तरह की गेम में मेरा सबसे अच्छा अनुभव। पूरी टीम ने बेहतरीन प्रयास किया। हिंदुस्तान जिंदाबाद।"

उधर पूर्व भारतीय कप्तान बिशन बेदी ने ट्वीट किया- "भारत आज जीता नहीं है, बांग्लादेश हारा है। ये ऐसा अवसर है जो उन्हें दोबारा कभी नहीं मिलेगा।" भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी और बांग्लादेश की भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed