फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah will launch election campaign in Karnataka from 'Yatra'

‘यात्रा’ से कर्नाटक में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे अमित शाह

Wed, 01 Nov 2017 01:37 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah will launch election campaign in Karnataka from 'Yatra'
Amit Shah
कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसकी तैयारी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अभी से शुरू कर दी है। शाह पार्टी के अभियान का आरंभ एक 84 दिवसीय ‘यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इस ‘यात्रा’ की अगुवाई उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस यदुरप्पा करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के सूत्रों ने जानकारी दी कि राज्य के विभिन्न नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में शाह बेंगलुरु में इस ‘यात्रा’ को 2 नवंबर को हरी झंडी दिखाएंगेे। राज्य के सभी 224 विधानसभाओं से गुजरते हुए यह ‘यात्रा’ लगभग 7,500 किमी की दूरी तय करेगी। 
विज्ञापन


इस ‘यात्रा’ का समापन 28 जनवरी को बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के साथ होगा। गौरतलब है कि पार्टी ने पहले ही मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष येदुरप्पा को कर्नाटक में अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंगायत समुदाय के एक प्रभावी नेता येदुरप्पा ने भाजपा को दक्षिण के राज्य में अकेली जीत 2008 में दी थी। हालांकि बाद में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।


इसके बाद 2011 में केंद्रीय नेताओं के साथ मतभेद के चलते उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली। इसके बाद 2013 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की बुरी हार के बाद 2014 के आम चुनावों में वे फिर से भाजपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed